काबुल पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद टीटीपी का खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला

नई दिल्ली । अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे ने पाकिस्तान की बेचैनी को बढ़ा दी। उसकी तालिबान से जंग छिड़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान ने काबुल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पर बड़ा आत्मघाती हमला कर दिया।

तालिबान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया है। तालिबान ने भी 24 घंटे के भीतर काबुल पर हुए हवाई हमले का बदला ले लिया।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें कम से कम 50 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से अब तक केवल 7 की मौत की पुष्टि की गई।

पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार इस हमले में 7 जवान मारे गए और 13 घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आत्मघाती हमले के बाद भारी हथियारों के साथ घुसपैठ की कोशिश भी की गई, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को मार गिराया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने हरीक-ए-तालिबान को चेतावनी जारी की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विदेश मंत्री ने टीटीपी के खिलाफ टारगेट ऑपरेशन चलाने की बात कही। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को आतंकवादी खतरों, विशेष रूप से फितना-अल-ख्वारिज और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे समूहों द्वारा उत्पन्न खतरों से बचाने के लिए सटीक रूप से लक्षित अभियान चला रही हैं। ये आतंकवाद-रोधी कार्रवाइयां खुफिया जानकारी पर आधारित हैं।”

विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को निशाना बनाकर की जाने वाली आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल लॉन्चपैड के रूप में न करें।

टीटीपी जैसे समूह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक साझा खतरा हैं। उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए एकीकृत प्रयासों की जरूरत है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

admin

Read Previous

दिल्ली : तालिबानी नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर रोक के बाद बवाल, एमईए ने दी सफाई

Read Next

गौतम अदाणी ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के छात्रों को बताया ‘अनमोल रत्न’, राजकुमार हिरानी, कार्तिक आर्यन भी आए नजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com