जेप्टो 3.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाएगी 650 मिलियन डॉलर की पूंजी

नई दिल्ली । क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने मौजूदा और नए निवेशकों से 650 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाने का फैसला किया है।

सूत्रों की ओर से बताया गया कि ये फंडिंग 3.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाई जाएगी।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नेक्सस और उसकी लिमिटेड पार्टनर स्टेपस्टोन इस नई फंडिंग राउंड का नेतृत्व करेगी।

कंपनी ने फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं दिया है। कंपनी की ओर से पिछले एक वर्ष में दूसरी बार फंडिंग जुटाई जा रही है।

पिछले वर्ष अगस्त में जेप्टो की ओर से स्टेपस्टोन ग्रुप, गुडवाटर कैपिटल और अन्य निवेशकों से 1.4 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर 200 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई गई थी।

इस राउंड की फंडिंग को स्टेपस्टोन ग्रुप ने लीड किया। वहीं, यूएस की गुडवाटर कैपिटल एक नए निवेशक के रूप में शामिल हुआ।

जेप्टो की संस्थापना जुलाई 2021 में की गई थी। कंपनी की योजना जल्द ही आईपीओ लाने की है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओर से वित्त वर्ष 2023 में आय में सालाना आधार पर 1,339 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी। हालांकि, आय बढ़ने के साथ ही नुकसान में भी बढ़ोतरी हुई।

वित्त वर्ष 2023 में जेप्टो की आय 2,024 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2022 में 142 करोड़ रुपये थी। हालांकि, कंपनी का नुकसान इस दौरान 390 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,272 करोड़ रुपये हो गया है।

जेप्टो की ओर से हाल ही में कहा गया कि कंपनी अगले 2 से 3 वर्षों में आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

क्विक कॉमर्स का ट्रेंड देश में तेजी से बढ़ रहा है। जेप्टो का सीधा मुकाबला जोमैटो के ब्लिंकिट और स्विगी के इंस्टामार्ट से है।

–आईएएनएस

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव को पेश किया

नई दिल्ली । अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में नया मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख...

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

भुज । उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड...

ईरान के तेल व्यापार पर अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध, कई कंपनियां और जहाज निशाने पर

वाशिंगटन । अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार पर एक बड़ा नया कदम उठाते हुए कई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है...

सिंगापुर कोर्ट की ओर से 6 महीने जेल की सजा सुनाए जाने के बाद बायजू रवींद्रन ने दी सफाई

नई दिल्ली । एडटेक कंपनी बायजू के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने अवमानना ​​के आरोप में छह महीने जेल की सजा सुनाई है। उन पर आरोप है...

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद भी उच्च स्तर पर रहेगी इनपुट लागत, खुदरा महंगाई भी ऊपर जाने का अनुमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद इनपुट लागत इस साल उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है। इसके कारण मैन्युफैक्चरर्स को उच्च लागत का सामना करना पड़ेगा।...

admin

Read Previous

एआई में इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए भारत एक अच्छा हब : गूगल क्लाउड सेल्स हेड

Read Next

जी7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन का मुद्दा रहेगा हावी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com