रिलायंस इंडस्ट्रीज में नहीं रुक रही गिरावट, 10 साल में पहली बार नकारात्मक रिटर्न देने को तैयार शेयर

मुंबई । अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर का प्रदर्शन बीते तीन महीने में कमजोर रहा है। इस दौरान आरआईएल ने करीब 15 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी में इस अवधि में 4.9 प्रतिशत की गिरावट हुई।

निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का वेटेज 8 प्रतिशत है। इस कारण निफ्टी में हुई गिरावट की एक वजह आरआईएल में कमजोरी को भी माना जा रहा है।

2024 की शुरुआत से लेकर अब तक आरआईएल के शेयर में 2.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 2014 के बाद यह पहला मौका है, जब यह शेयर सालाना आधार पर नकारात्मक रिटर्न दे रहा है।

अगस्त में हुई कंपनी की एनुअल जनरल बैठक (एजीएम) के बाद से ही आरआईएल के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। एजीएम बैठक में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के मॉनेटाइजेशन को लेकर कोई समय नहीं दी गई थी, जिससे निवेशक काफी निराश हुए थे।

आरआईएल के शेयर ने सितंबर में -2.2 प्रतिशत, अक्टूबर में -9.8 प्रतिशत, नवंबर में -3 प्रतिशत और दिसंबर में -3.9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज को कई स्तरों पर मुश्किलों का सामना पड़ रहा है। कंपनी के तेल-गैस और पेट्रोकेमिकल कारोबार के मार्जिन पर दबाव है। न्यू एनर्जी बिजनेस, जहां पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा लगा हुआ है, उसका ऑपरेशनलाइजेशन शेड्यूल से पीछे चल रहा है।

इसके अलावा टेलीकॉम बिजनेस की औसत आय प्रति यूजर (एआरपीयू) प्रतिस्पर्धा और सिम कंसोलिडेशन के कारण उम्मीद की अपेक्षा कम तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, टैरिफ में बढ़ोतरी का पूरा असर आना बाकी है।

आरआईएल द्वारा रिटेल कारोबार का रीस्ट्रक्चर और कंसोलिडेशन किया जा रहा है। इसके कारण शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग में देरी हुई है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में हुए पूंजीगत व्यय से कैश फ्लो आने की उम्मीद थी, लेकिन वैश्विक बाधाओं और मार्जिन के कारण यह अनुमान से कम है, जिसके कारण कंपनी को भविष्य के पूंजीगत व्यय को फंड करने के लिए कर्ज की जरूरत हो सकती है।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

संध्या थिएटर मामला : ‘पुष्पा’ की सुबह गिरफ्तारी, दोपहर बाद जमानत

Read Next

किसानों को समर्थन देने शंभू बॉर्डर जाएंगे बजरंग पूनिया, कहा- नम्रता के साथ एक होना होगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com