आईटी कंपनी विप्रो वित्त वर्ष 26 में 12,000 से ज्यादा फ्रेशर्स की करेगी भर्ती

नई दिल्ली । दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 26) में 12,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में लगभग 10,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करना है।

कंपनी के चीफ एचआर सौरभ गोविल के कहा, अक्टूबर-दिसंबर अवधि (तीसरी तिमाही) में लगभग 7,000 फ्रेशर्स को भर्ती किया जा चुका है और चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,500-3,000 और लोगों के भर्ती होने की उम्मीद है।

गोविल ने आगे कहा कि आईटी कंपनी ने घटती हुई छंटनी दरों के बीच कर्मचारी यूटिलिटी में सुधार लाने और मार्जिन बढ़ाने के लिए अपने नियुक्ति मॉडल का पुनर्मूल्यांकन किया है।

विप्रो ने वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजों में बताया था कि 31 दिसंबर, 2025 तक कंपनियों में 2,32,732 कर्मचारी कार्यरत थे।

अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 3,354 करोड़ रुपये हो गया है। नतीजों के साथ कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था।

31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए, कंपनी को उम्मीद है कि हमारे आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से आय 2,602 मिलियन डॉलर से 2,655 मिलियन डॉलर के बीच होगा।

विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक, श्रीनि पल्लिया के अनुसार, आम तौर पर पर कमजोर मानी जाने वाली तिमाही में अच्छे एग्जीक्यूशन के कारण हम अपनी आय गाइडेंस के मुताबिक वृद्धि हासिल कर पाए हैं।

विप्रो की मुख्य वित्तीय अधिकारी, अपर्णा अय्यर ने कहा कि कंपनी ने लगातार चौथी तिमाही में मार्जिन बढ़ाया है, जिससे हम अपने पहले से घोषित 17.5 प्रतिशत मार्जिन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं।

आगे कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बोर्ड ने हमारी संशोधित पूंजी आवंटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।”

–आईएएनएस

बजट 2026 से पहले वित्त मंत्रालय ने गिनाईं उपलब्धियां, टैक्स सुधारों और बड़े ऐलानों पर डाली नजर

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को पिछले बजट में की गई...

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एआई का बहुभाषी और वॉयस-आधारित होना जरूरी : अधिकारी

नई दिल्ली । भारत जैसे भाषाई विविधता वाले देश में अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लोगों के लिए सच में उपयोगी बनाना है तो उसका बहुभाषी और आवाज के जरिए...

बजट 2026 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद

नई दिल्ली । बजट 2026-27 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई थी। एचएसबीसी की रिपोर्ट...

भारत के ऑफिस मार्केट के लिए प्राइमरी ग्रोथ इंजन बना जीसीसी, लीज में हिस्सेदारी 45 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली । ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) 2025 में भारत के ऑफिस मार्केट का प्राइमरी ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है और कुल ऑफिस लीज में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 45 प्रतिशत...

वर्ष 2030 तक ‘अपर मिडिल इनकम’ वाले देशों में शामिल हो सकता है भारत : एसबीआई रिसर्च

नई दिल्ली । भारत अगले चार वर्षों यानी 2030 तक प्रति व्यक्ति आय (पर कैपिटा इनकम) में 4,000 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है। इसके साथ ही भारत 'अपर मिडिल...

ईयू कर रहा है अमेरिका पर 93 अरब यूरो का टैरिफ लगाने पर विचार : रिपोर्ट

ब्रुसेल्स । यूरोपीय संघ अमेरिका के खिलाफ कड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी देने के...

सकारात्मक संकेतों के मिलने तक एफआईआई की जारी रह सकती है बिकवाली : एनालिस्ट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बड़े सकारात्मक संकेतों के मिलने तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रह सकती है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से दी गई।...

घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई

नई दिल्ली । भारत में व्यवसायों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और घरेलू स्तर पर मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। ऐसे में सरकार से आम बजट 2026-27 में सुधारों...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड, 21 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । देश में शुक्रवार को 'स्टार्टअप इंडिया' पहल को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक...

‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

नई दिल्ली । वर्ष 2016 में शुरू की गई 'स्टार्टअप इंडिया' पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे...

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

नई दिल्ली । सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चलते भारत के स्मार्टफोन निर्यात में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 में भारत से स्मार्टफोन का निर्यात...

admin

Read Previous

कैलिफोर्निया जंगल की आग : आग बुझाने की कोशिशों को मौसम से मदद, हजारों लोगों को घर लौटने की अनुमति

Read Next

परंदुर हवाई अड्डा विरोध : अभिनेता-राजनेता विजय करेंगे व‍िरोध मार्च का नेतृत्व

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com