गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

सैन फ्रांसिस्को : गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने एक बार फिर छंटनी करते हुए ग्‍लोबल रिक्रूटमेंट टीम से सैंकड़ों कर्मचारियों को निकाल दिया है।

सेमाफोर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने भर्ती कार्यबल से छंटनी वाले लोगों की सटीक संख्या का खुलासा करने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट में कंपनी के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, “हम कुशलतापूर्वक काम कर सकें यह सुनिश्चित करने के लिए हमने अपनी भर्ती टीम के आकार को कम करने का कठोर निर्णय लिया है।”

प्रवक्ता ने कहा, “हम ट्रांजिशन पीरियड, आउटप्लेसमेंट सर्विस और सेविरेन्स से प्रभावित हर किसी का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे यहां गूूूगल और उसके बाहर नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं।”

वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच गूगल ने पिछले साल नियुक्तियों की गति धीमी कर दी थी।

इस साल 20 जनवरी को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में पुष्टि की थी कि वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा, जो कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत से अधिक है।

गूगल इंडिया ने 400 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

मार्च में टेक दिग्गज ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उनमें से कम को अधिक वरिष्ठ स्तर पर पदोन्नत किया जाएगा।

पिछली रिपोर्टों के अनुसार लागत में कटौती करने के लिए गूगल ने काम पर लौटने वाले कर्मचारियों से कार्यालय स्थान को “साझेदार” के साथ साझा करने के लिए भी कहा।

छंटनी के बीच गूगल ने अपने मौजूदा कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्नैक्स और वर्कआउट कक्षाओं में कटौती जैसे कई लागत-कटौती उपाय भी किए।

एक आंतरिक ज्ञापन के अनुसार कंपनी ने लैपटॉप जैसे व्यक्तिगत उपकरणों पर खर्च करना भी बंद कर दिया है।

आईएएनएस

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव को पेश किया

नई दिल्ली । अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में नया मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख...

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

भुज । उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड...

admin

Read Previous

सोनी राजदान और महेश भट्ट के ‘जवान’ देखने पर शाहरुख ने कहा, अभी और फिल्‍में आएंगी

Read Next

सितंबर में भारत रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com