वैश्विक अस्थिरता से कंसोलिडेशन में भारतीय शेयर बाजार, एफआईआई की जल्द हो सकती है वापसी

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते कंसोलिडेशन फेस में रहा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और ट्रेड वार को माना जा रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत इस हफ्ते सकारात्मक नोट पर हुई थी। फार्मा, मेटल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई थी। हालांकि, अमेरिका द्वारा नए टैरिफ की धमकी के बाद लार्जकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई। इसने बाजारों के संटीमेंट को खराब किया।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में खरीदारी देखी गई है और दोनों इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए हैं।

बाजार में अस्थिरता ऐसे समय में आई है जब पारस्परिक टैरिफ और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर चिंताएं निवेशकों के संटीमेंट को प्रभावित कर रही हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ की घोषणा ने निर्यात से जुड़े उद्योगों, विशेष रूप से फार्मास्युटिकल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया और सेक्टर का प्रदर्शन काफी खराब रहा।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसकी वजह छुट्टियों के कारण छोटा कारोबारी हफ्ता और डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की मासिक एक्सपायरी होना है।

डेजर्व के सह-संस्थापक वैभव पोरवाल ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह अगले 3-6 महीनों में भारत में लौट सकता है। इसकी वजह लंबी अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है।

उन्होंने आगे कहा कि मजबूत घरेलू मांग, डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर होने के कारण लंबी अवधि में कॉरपोरेट्स की आय में वृद्धि होने की संभावना है।

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 424.90 अंक गिरकर 75,311.06 और निफ्टी 117.25 अंक गिरकर 22,795.90 पर बंद हुआ।

–आईएएनएस

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती...

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम...

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान...

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

admin

Read Previous

500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: केंद्रीय मंत्री

Read Next

भगवान राम, लंकेश और रामायण के बारे में अच्छे से नहीं जानते हैं लोग : आशुतोष राणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com