चीन में कोविड के कोहराम से विदेशी निवेशक चिंतित : रिपोर्ट

हांगकांग: हाल में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों ने चीन की आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर दिया है, जिससे विदेशी निवेशक चिंतित हैं और देश की प्रतिस्पर्धात्मकता कमजोर हो रही है। मीडिया को बुधवार को यह जानकारी दी गई। द साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के अनुसार, अगर चीन विभिन्न सामग्रियों के मामलों में दुनिया के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी स्थिति का बचाव करना चाहता है, तो वह अब महत्वपूर्ण बिंदु पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, चीन अपने कार्यबल और घरेलू उत्पादन को स्थिर करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रहा है, क्योंकि व्यापक कोविड-19 संक्रमण विदेशी आदेशों को पूरा करने की देश की क्षमता का परीक्षण कर रहा है और दुनिया के पूर्व-प्रतिष्ठित विनिर्माण केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को खतरे में डाल रहा है।

चीन अब 8 जनवरी से सीमाओं को फिर से खोलने की योजना बना चुका है और कोविड-19 के उपचार को कम करने के बाद क्वारंटाइन सिस्टम भी खत्म कर रहा है। कुल मिलाकर सीमा खुल गई हैं, कोई भी आए कोई भी जाए न कोरोना टेस्ट होगा और न ही क्वारंटाइन किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में गिरती मांग और अगले साल वैश्विक मंदी के पूवार्नुमान के बीच देश में फिर से अराजक स्थिति पैदा हो गई है। प्रमुख पश्चिमी अर्थव्यवस्थाएं भी आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रीशोरिंग या नियर-शोरिंग को प्रोत्साहित कर रही हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कोविड-19 संक्रमण के आधिकारिक आंकड़ों को प्रकाशित करना बंद कर दिया है। ग्वांगडोंग जैसे प्रांतों में कुछ तटीय अधिकारी विदेशी मांगों को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को रखने के लिए छटपटा रहे हैं। कई उद्योगों ने कम उत्पादन की सूचना दी है, आंशिक रूप से संक्रमण के कारण लेकिन सर्दियों के मौसम भी वजह है। ऑटोमेकर बीवाईडी ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिसंबर में इसका उत्पादन करीब 8 फीसदी घटेगा।

–आईएएनएस

भारत फोर्ज का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत गिरा

मुंबई । ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत फोर्ज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही ने नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत गिरकर...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारतीय कंपनियां अमेरिका में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है। यह बयान बुधवार को...

बेंगलुरु 2035 तक दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर बन सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । बेंगलुरु 2035 तक दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाला बड़ा शहर बन सकता है। इसकी वजह शहर में तेजी से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और...

चौथी तिमाही में बीएचईएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हुआ

नई दिल्ली । सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए अपने...

रोहित जैन को नियुक्त किया गया आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली । सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा...

भारत की आर्थिक और समुद्री शक्ति को नई दिशा देगा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के जरिए भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के फायदे को आर्थिक मजबूती, रणनीतिक गहराई और समुद्री प्रभाव में बदल सकता...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

editors

Read Previous

अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

Read Next

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख 14 महीने बाद जेल से रिहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com