2026 के अंत में एप्पल पेश कर सकता है अपना फोल्डेबल आईफोन

नई दिल्ली । एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल अपने यूजर्स के लिए इस वर्ष के अंत में फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकता है। यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों को नए सिरे से परिभाषित करेगा और फोल्डेबल फोन को नए मेनस्ट्रीम अडॉप्शन फेज में लाएगा।

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के अंत में एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के साथ एक सबसे बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की एंट्री से ग्राहकों की जागरूकता बढ़ेगी और हाई-इनकम सेगमेंट में रिप्लेसमेंट डिमांड बढ़ेगी। इस नए फोन के लॉन्च के साथ ब्रांड डायनामिक्स में बदलाव होंगे और कंपनी का कुल मार्केट वॉल्यूम भी बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अमेरिकी फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़ेगा क्योंकि यह कई वर्षों के एक्सपेरिमेंट के बाद अब मजबूत वृद्धि के दौर में एंट्री ले रहा है।

यह मजबूत वृद्धि फोल्डेबल डिजाइन की बेहतर ड्यूरेबिलिटी और मल्टीपल ब्रांड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की वजह से देखी जा रही है। इस वर्ष पोर्टफोलियो विस्तार और इकोसिस्टम की तैयारी बाजार को नए सिर से परिभाषित कर रही है।

दूसरी ओर, सैमसंग अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड और फ्लिप लाइनअप के साथ अपनी लीडरशिप को बनाए हुए है।

कंपनी ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक नया फैन एडिशन वेरिएंड भी पेश किया है। इसी के साथ कंपनी इस वर्ष के अंत में कंपनी अपने ट्राई-फोल्ड डिवाइस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके लिए ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

उधर, मोटोरोला अपनी रेजर सीरीज का तेजी से विस्तार कर रहा है। इस विस्तार के साथ मोटोरोला की सैमसंग के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता में भी सुधार हो रहा है और सैमसंग के साथ कंपनी का शेयर अंतर कम होता जा रहा है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर लिज ली ने कहा कि इस वर्ष सैमसंग मैच्योरिटी और इकोसिस्टम की स्ट्रेंथ के साथ सबसे आगे बना रहेगा। वहीं, मोटोरोला के क्लैमशेल सेगमेंट में तेजी से विस्तार और गूगल की एआई-ड्रिवन अप्रोच प्रतिस्पर्धा को एक नया आकार दे रही है।

उन्होंने कहा कि 2026 में एप्पल की एंट्री न केवल मार्केट का विस्तार करेगी बल्कि फोल्डेबल फोन को मेनस्ट्रीम प्रीमियम स्मार्टफोन फॉर्मेट में भी लाने का काम करेगी।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई, एनपीए रिकवरी दर करीब दोगुनी हुई

नई दिल्ली । देश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) और कुल एनपीए अनुपात क्रमशः कई दशकों की निम्न सीमा...

इकोनॉमिक सर्वे: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत, विकास क्षमता 7 फीसदी के करीब

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि...

बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की है और चालू वित्त वर्ष में ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) यानी सरकारी...

अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ विवाद पर ‘कुछ’ समाधान निकालेगा: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ के मुद्दे पर 'कुछ' समाधान निकालेगा। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने...

admin

Read Previous

बिहार : चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी संख्या में हथियार बरामद, दंपति गिरफ्तार

Read Next

बिहार चुनाव में कैमूर सीट पर पैसे से वोट खरीदने का हो रहा प्रयास: ओमप्रकाश दीवाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com