बिहार चुनाव में कैमूर सीट पर पैसे से वोट खरीदने का हो रहा प्रयास: ओमप्रकाश दीवाना

कैमूर । बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। बीएसपी के उम्मीदवार और चर्चित बिरहा गायक और भोजपुरी एक्टर ओमप्रकाश दीवाना ने एनडीए और इंडी गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

बीएसपी के उम्मीदवार और चर्चित बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना ने गाना गाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां लोगों को लुभावने वादे करके जनता को ठग रहे हैं। हर तरफ पैसे बांटे जा रहे हैं, नौकरियों की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर इतनी नौकरियां होतीं तो कोई बेरोजगार नहीं होता। नेताओं को वही वादे करने चाहिए जो निभा सकें। नेता लोग चुनाव के समय वादे करते हैं, इसके बाद भूल जाते हैं, जिससे जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ता है।

ओमप्रकाश दीवाना ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग नेताओं के बहकावे में न आएं जिससे आगे चलकर आप लोगों को ही परेशानी का सामना करना पड़े। हर बार नेता नौकरी देने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद भूल जाते हैं। अगर ये लोग अपने वादे को पूरा करते तो आज बिहार की स्थिति कुछ और होती।

उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अभी तक अगर लोगों को सही से नौकरी मिली होती तो आज हर युवा नौकरी कर रहा होता। आज भारत के युवा बेरोजगार है, उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

बीएसपी उम्मीदवार ने जनता से जाति और धर्म से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की, जिससे नेताओं की सच्चाई जल्द से जल्द जनता के सामने आ सके और बिहार का जल्द विकास हो।

ओमप्रकाश दीवाना ने कहा कि कैमूर जिले में मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। यहां के यही लोग हैं जिन्होंने मुझे आज यहां तक पहुंचाया है, मुझे विश्वास है आगे भी ये लोग मेरा साथ देंगे और मैं आगे बढ़ता रहूंगा। कैमूर की जनता इस बार किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। कैमूर जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होना है।

–आईएएनएस

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

बिहार: दरभंगा में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

पटना । बिहार के दरभंगा जिले में बड़ी संख्या में कौवों की मौत के बाद एवियन इन्फ्लुएंजा (एच1एन1) की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। इससे निवासियों में दहशत...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

admin

Read Previous

2026 के अंत में एप्पल पेश कर सकता है अपना फोल्डेबल आईफोन

Read Next

यूपी के विकास का प्रतीक बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः सीएम योगी आदित्यनाथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com