सोने में थमी तेजी; चांदी की कीमत 3,600 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ी

मुंबई । सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। एक तरफ सोने की कीमत में मामूली गिरावट हुई। वहीं, चांदी की कीमतों में 3,600 रुपए से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत मामूली रुपए से 24 रुपए कम होकर 1,26,057 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,26,081 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,15,468 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,15,490 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 94,561 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 94,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 3,642 रुपए बढ़कर 1,62,667 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,59,025 रुपए प्रति किलो था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हुआ है। सोने का 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.29 प्रतिशत कम होकर 1,25,567 रुपए और चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,61,555 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,186 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.84 डॉलर प्रति औंस पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, हालांकि, चाल बुलिश बनी हुई है। आने वाले हफ्ते में अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले से सोने की दिशा तय होगी। छोटी अवधि में सोना 1,24,000 रुपए से लेकर 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

वैश्विक संघर्षों के बीच मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में हल्की गिरावट, लेकिन रोजगार वृद्धि मजबूत: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े व्यवधानों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, एलपीजी का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध : केंद्र

नई दिल्ली । भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और अगले दो महीनों तक कच्चे तेल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए...

भारत का 700 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रुपए की स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत का 700 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुंद्रा भंडार रुपए की स्थिति को संभालने और उसमें तेज उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए पर्याप्त है। यह...

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

admin

Read Previous

इमरान खान सुरक्षित, रावलपिंडी जेल अधिकारियों ने मौत की अफवाहों को किया खारिज

Read Next

भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार, क्रेडिट ग्रोथ 12 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com