गौतम अदाणी ने राज कपूर के गाने से दी छात्रों को प्ररेणा, कहा मेरे द्वारा बनाया हर प्रोजेक्ट स्टील से नहीं, बल्कि एक कहानी से शुरू हुआ

नई दिल्ली । गौतम अदाणी ने शुक्रवार को मुंबई में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के छात्रों को संबोधित किया और कहानी कहने की शक्ति, सिनेमा और भारत की सांस्कृतिक पहचान पर अपने विचार साझा किए।

छात्रों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जैसा एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबारी हमारे देश के कुछ सबसे अधिक क्रिएटिव माइंड्स से बात करेगा। यह वर्ष वास्तव में विशेष है, क्योंकि यह दो महान हस्तियों, गुरुदत्त जी और राज कपूर जी के शताब्दी समारोह का प्रतीक है। इन दोनों ने मिलकर हमें सिखाया कि सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं है। यह गतिमान कविता है और एक राष्ट्र की धड़कन है जो अपनी आवाज ढूंढ रही है।”

उन्होंने राज कपूर की प्रतिष्ठित फिल्म अनाड़ी का जिक्र करते हुए कहा, “राज कपूर जी ने फिल्म अनाड़ी में इसे खूबसूरती से समझाया था। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार… किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार। यह सिर्फ एक गीत नहीं था। यह एक दर्शन था, एक ऐसा दर्शन जो भारत की सॉफ्ट पावर, कला के माध्यम से व्यक्त भावनाओं की मांग करता है।”

उन्होंने राज कपूर की विरासत पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी दिलचस्प लगा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में एक आम आदमी के रूप में उनके अभिनय ने सोवियत दर्शकों की गहरी भावनाओं को कितनी खूबसूरती से छुआ। राज कपूर जी भारत में सॉफ्ट पावर के सबसे बेहतरीन पैरोकार थे, जिन्होंने एक ऐसा सांस्कृतिक बंधन बनाया जिसने भारत और सोवियत संबंधों को पीढ़ियों तक मजबूत और प्रेरित किया।”

संस्थान में भाषण देने के लिए आमंत्रित किए जाने को याद करते हुए, गौतम अदाणी ने कहा, ” जब सुभाष जी ने मुझे बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो मैंने खुद से पूछा, बंदरगाहों और हवाई अड्डों का निर्माता आपके साथ क्या ज्ञान साझा कर सकता है? लेकिन जब मैंने इस पर विचार किया, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे द्वारा बनाई गई हर परियोजना स्टील से नहीं, बल्कि एक कहानी से शुरू हुई थी। जमीन में नींव रखने से पहले, आपको मन में भी नींव रखनी होगी। इमारतें ढह जाएंगी। साम्राज्य विफल हो जाएंगे। लेकिन रोशनी बुझ जाने और अंतिम क्रेडिट रोल होने के बहुत समय बाद भी, कहानी ही बची रहती है, जो आगे आने वालों के लिए रास्ता रोशन करती है।”

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

admin

Read Previous

ईडी ने 100 करोड़ रुपए के साइबर अपराध धन शोधन मामले में चार को गिरफ्तार किया

Read Next

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- हमास के अत्याचारों पर चुप्पी क्यों?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com