अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘न्यूनतम’ 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की

वाशिंगटन । अमेरिका आयायित वस्तुओं पर कम से कम 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के ‘न्यूनतम’ 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की है। हालांकि, यह कुछ देशों के लिए अपवाद की स्थिति भी हो सकती है। दक्षिण कोरिया और दूसरे देश नए अमेरिकी शुल्कों के प्रभाव से बचने या उसे कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

ट्रंप की यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में देखी जा रही है, जिसमें ट्रंप से पूछा गया था कि क्या अमेरिकी निर्यात पर शून्य टैरिफ की पेशकश करने वाले देशों पर भी बेसलाइन टैरिफ प्रभावी रहेगा।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “आपके पास हमेशा एक बेसलाइन होगी। हालांकि, किसी बिंदु पर अपवाद हो सकता है। हम देखेंगे कि कोई हमारे लिए कुछ असाधारण करता है या नहीं।”

उन्होंने कहा, “यह हमेशा संभव है, लेकिन मूल रूप से, आपके पास न्यूनतम 10 प्रतिशत की बेसलाइन है और उनमें से कुछ बहुत अधिक होंगी – 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 60 प्रतिशत, जैसा कि वे वर्षों से हमारे साथ कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि चार-पांच और इससे ज्यादा व्यापार सौदे “तुरंत होने वाले हैं”, लेकिन उन्होंने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि कौन से देश अमेरिका के साथ उन सौदों को तय करने जा रहे हैं।

बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल को प्रभावी हो गया, जबकि ट्रंप ने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं और दूसरे संबंधित मुद्दों पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत शुल्क सहित हाईर कंट्री-स्पेसिफिक ‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ को 8 जुलाई तक रोक दिया।

इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और रूस के बीच निरंतर सहयोग संयुक्त राज्य अमेरिका और दूसरे देशों को ‘कम सुरक्षित’ बना देगा, क्योंकि दोनों देशों के लीडर्स ने उत्तर कोरिया का बचाव करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया था।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ एकतरफा उपाय और सैन्य दबाव की नीति को छोड़ने के लिए संबंधित राज्यों का आह्वान किया।

–आईएएनएस

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप...

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ रुपए के टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली । भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड...

एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।...

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए एग्जिट विंडो खोली; मिलेगा 200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो सोमवार खोल दी है और इससे निवेशकों को...

सीईआरसी के पावर मार्केट पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आईईएक्स के शेयर करीब 7 प्रतिशत फिसले

नई दिल्ली । इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) के शेयर सोमवार को करीब 7 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) की ओर से पावर मार्केट पर...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

दिग्गज निवेशक ‘रे डालियो’ की चेतावनी, मध्य पूर्व में तनाव पिछले विश्व युद्ध के शुरुआती चरण जैसा

नई दिल्ली । अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक व्यापक, परस्पर जुड़े हुए...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

admin

Read Previous

भविष्य में किसी भी आतंकी घटना को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा : सूत्र

Read Next

सेना की बहादुरी और साहस को सैफ अली ने किया सलाम, सोनाली बेंद्रे बोलीं- ‘सशस्त्र बलों पर गर्व है’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com