अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा संसद में दी गई।

केंद्रीय मंत्री ने संसद को बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद, भारत और अमेरिका एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को संपन्न करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चर्चा करते रहे हैं।”

इस दौरान दोनों पक्षों के अपने-अपने संवेदनशील पक्ष रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “बातचीत के दौरान, भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत-अमेरिका करीब एक वर्ष तक बातचीत करने के बाद द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में सफल रहे हैं। 2 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर द्विपक्षीय और कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका को किए जाने वाले भारतीय निर्यात पर टैरिफ की दर को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि यह अमेरिका द्वारा कई प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

गोयल ने संसद को बताया कि इस समझौते से एमएसएमई, उद्यमियों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। साथ ही, एडवांस टेक्नोलॉजी तक पहुंच सुनिश्चित होगी। यह समझौता दुनिया के लिए भारत में बनाओ, दुनिया के लिए भारत में डिजाइन करो और दुनिया के लिए भारत में इनोवेट करो के दृष्टिकोण को साकार करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

–आईएएनएस

भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, एंथ्रोपिक के ऐलान से आईटी शेयरों में गिरावट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार सुबह मामूली बढ़त देखी गई, जिसमें सभी सेक्टरों में बढ़त हुई। लेकिन, आईटी शेयरों में गिरावट से यह बढ़त सीमित रही। एंथ्रोपिक द्वारा...

सेशेल्स के राष्ट्रपति पत्नी के साथ छह दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानें कैसा है दोनों देशों का संबंध?

नई दिल्ली । सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

यूएसआईबीसी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ‘गेम चेंजर’

वॉशिंगटन । अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को “बेहद अहम” करार देते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नया आकार दे सकता...

करोड़ों के बजट में बनी यूएस की फर्स्ट लेडी की डॉक्यूमेंट्री मेलानिया, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

लॉस एंजिल्स । अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' की उत्तर अमेरिका में वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग रही। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स से इसे खराब...

भारत के स्मार्टफोन बाजार का मूल्य 2025 में 8 प्रतिशत बढ़ा, एप्पल की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत के स्मार्टफोन बाजार में वर्ष 2025 में संख्या (वॉल्यूम) के हिसाब से साल-दर-साल सिर्फ 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन कीमत (वैल्यू) के मामले में 8...

एसटीटी में बढ़ोतरी से घरेलू बचत को सट्टेबाजी से बचाया जा सकेगा : सीईए अनंत नागेश्वरन

नई दिल्ली । मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का मकसद सरकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com