बिहार को विकसित और खुशहाल बनाने के लिए संकल्पित हों : फागू चौहान

पटना: बिहार में गणतंत्र दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए बिहार को विकसित और खुशहाल बनाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे है, जिसकी शुरूआत शराब बंद करके किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, जिसका समाज के सभी तबके का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की बात करते हुए कहा कि कोरोना काल में आधारभूत संरचनाओं को बढ़ाया गया तथा मानव बल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

राज्यपाल ने कहा कि बिहार में सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल का जल, पक्की गली-नाली और हर गांव को बिजली पहुंचा दी गई है। खेत को पानी के लिए सर्वेक्षण करा लिया गया है। डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए तथा भूजल को संतुलित रखने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का जब बंटवारा हुआ था तब राज्य में हरित आवरण नौ प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 15 फीसदी तक पहुंच गया हैं ।

किसानों की आय बढ़ाने के मक्का और गन्ना क्षेत्र में उद्योग का अवसर दिया गया है। इथनॉल उत्पादन के लिए प्रदेश में अब तक 151 इकाई का प्रस्ताव आया है कई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उद्योग और निवेश की नई नीति सरकार ने बनाई है।

राज्यपाल ने कृषि, सड़क, बिजली क्षेत्र में भी व्यापक सुधार की चर्चा की। चौहान ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए चलाए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की।

इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग 80 झांकियां भी निकाली गई। इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन। आज हम सब यह प्रण करें कि देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे।”

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी विधानसभा परिसर में झंडोतोलन किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावे पूरे बिहार में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार मिल रहे हैं।

–आईएएनएस

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

editors

Read Previous

माइक्रोसॉफ्ट ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए, गेमिंग पर लगाया दांव

Read Next

जांच कमेटी गठित कर, रेलवे ने किया परीक्षाओं को रद्द

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com