शराब बेचने वाले लोग आज नीतीश कुमार के साथ हैं, भाजपा पर ठीकरा फोड़ने की बजाय अपने गिरेबान में झांके बिहार सीएम- सुशील मोदी

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि सारे शराब बेचने वाले तो आज नीतीश कुमार के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि शराब माफिया और बालू माफिया राजद से ही तो जुड़े है और यही तो उनका व्यापार है और ये ही लोग आज नीतीश कुमार के साथ हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अभी तक एक हजार से ज्यादा लोग जहरीली शराब की वजह से मर चुके हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट यह कहती है कि अज्ञात बीमारी की वजह से उन लोगों की मौत हुई है।

नीतीश कुमार को शराबबंदी की विफलता का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की बजाय अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा आज भी शराबबंदी को लेकर उनके साथ खड़ी है, लेकिन नीतीश कुमार को गुस्सा करने की बजाय इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि बिहार में शराबबंदी क्यों विफल हो गई और इसे लागू करने में क्या कमी रह गई ?

अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर हमला जारी रखते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राज्य का पूरा पुलिस महकमा कानून व्यवस्था को छोड़ कर शराबबंदी के काम में लगा है, लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट का काम केवल इससे जुड़े मुकदमों का निष्पादन करना ही रह गया है। हर महीने 45 हजार लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं। अभी तक चार लाख लोग जेल जा चुके हैं। लेकिन इन सबके बावजूद राज्य में दस हजार लीटर शराब प्रतिदिन जब्त की जा रही है, यह कैसी शराबबंदी है ? नीतीश कुमार सत्ता में है लेकिन शराबबंदी की विफलता का आरोप हम ( भाजपा) पर लगा रहे हैं।

–आईएएनएस

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

editors

Read Previous

डॉलर के मुकाबले रुपया 83.01 को छू गया

Read Next

भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ट्विटर पर एलन मस्क को बदलाव की दे रहे सलाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com