कोविड को लेकर बिहार के अस्पताल अलर्ट पर, भीड़भाड़ वाले इलाके में रैंडम जांच

पटना : चीन में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की एडवाइजरी पर बिहार में भी सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, (आइजीआइएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 15 बेड सुरक्षित किए गए हैं।

चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के एडवाइजरी के बाद बिहार सरकार भी सतर्क हो गई है। आईजीआईएमएस में 15 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है और जीनोम लैब में भी डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है। आईजीआईएमएस में टीम भी गठित कर दी है।

बुधवार को आईजीआईएमएस के साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बैठक भी हुई थी।

बिहार के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना को लेकर कहा है कि बिहार में फिलहाल कोरोना के सिर्फ 3 मामले हैं और इसको लेकर चिंता की जरूरत नहीं हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में कोराना जैसी फिलहाल कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जहां कोरोना की नियमित जांच हो रही है। चिकित्सा विभाग को इस मामले में दो टूक निर्देश दिए गए हैं कि वह इस मामले में लगातार नजर रखें। हम पूरी तरह सतर्क हैं।

इधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक को निर्देश दिए गए कि वे संस्थान के माइक्रोबायालोजी विभाग से जिलों को समन्वय के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि थोड़ी प्रतीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर वापस एक बार फिर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही हाट-बाजार आदि में रैंडम कोविड टेस्ट कराए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अगले आदेश के आधार पर ही कोई कदम उठाए जाएं।

–आईएएनएस

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों...

पटना : कोचिंग संस्थान में झड़प मामला, फैसल खान की अंतरिम सुरक्षा 3 जुलाई तक बढ़ी

पटना । बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

admin

Read Previous

भूकंप के बाद सीरिया में 326 लोगों की मौत

Read Next

शादी समारोह में दुल्हन को मिले तीन करोड़ से अधिक के उपहार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com