रामचरितमानस पर प्रश्न उठाने वाले मनुष्य नहीं हो सकते : सम्राट चौधरी

पटना:बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राजद और जनता दल यूनाइटेड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रामचरित मानस और भगवान श्री राम पर प्रश्न उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामचरित मानस तो देश की आत्मा है। जीते भी है तो भगवान राम की पूजा करते हैं और मरते समय भी हे राम कहते हैं।

भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि राम तो इस देश के संविधान में हैं और उन्हीं के आदर्श पर देश चलता है। रामचरितमानस देश की आत्मा है और उसपर प्रश्न उठाने वाला पापी है, वह मनुष्य नहीं हो सकते। ऐसे लोग राक्षसरूपी मनुष्य बनकर पृथ्वी पर आये हैं।

पटना प्रदेश कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान पार्षद चौधरी ने कहा कि राजद राज्य में जातीय उन्माद फैलाना चाहता है, क्योंकि वह जानती है कि इसके बिना सत्ता नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि राजद इसीलिए जाति- जाति खेल रही है।

चौधरी ने कहा कि राजद पूरी तरह कन्फ्यूज है। वह समझ नहीं पा रही है कि लालू की विचारधारा पर चले कि तेजस्वी यादव की। राजद ऊंची जातियों और समाज को गाली देने का काम पहले भी करती थी, अब भी कर रही। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा, जातीय गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि तेजस्वी लालू प्रसाद के उतराधिकारी है। लालू प्रसाद के पास वोट है लेकिन तेजस्वी तो अभी राजनीति में ‘बउआ’ (बच्चा) हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बिहार में राजनीति रूप से दो ही सामंती नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बचे हैं।

उन्होंने कहा कि समता पार्टी की स्थापना राजद को हटाने के लिए हुई थी, लेकिन नीतीश फिर से उसे सत्ता तक ले आए, इसलिए भाजपा नीतीश मुक्त बिहार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश की राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो गई है इसलिए वे कुछ निर्णय नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ कट पेस्ट वाले नेता रह गए हैं।

–आईएएनएस

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

akash

Read Previous

बिहार : शिवहर में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दो गिरफ्तार

Read Next

एप्पल के 15 इंच वाले मैकबुक एयर में होगी एम2 चिप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com