पलामू में बेकाबू स्कॉर्पियो ने छह किशोरों को रौंदा, चार की मौत, दो गंभीर

रांची : पलामू जिले के नौडीहा बाजार में एक तेजरफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े छह किशोरों को रौंद डाला। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किशोरों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो पलट गई। जख्मी चालक को लोगों ने गाड़ी से निकालने के बाद जमकर पीटा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग आठ बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छह किशोर गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले वे सड़क के किनारे बात कर रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो वहीं पलट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा, जबकि स्कार्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसे मरा समझकर लोगों ने वापस स्कॉर्पियो में डाल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौडीहा बाजार पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला तो वह जिंदा था। उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में बिशुनपुर ग्राम निवासी मदन सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय आशीष कुमार, सिकंदर सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 13 वर्षीय विवेक कुमार, नाथू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 16 वर्षीय नीतीश कुमार, रमजान अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय फिरोज अंसारी शामिल हैं। जख्मी ड्राइवर सलीम खान बिहार के गया डुमरिया का रहने वाला है। घायलों में सतेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र डबल उर्फ गौरव कुमार एवं एक अन्य शामिल है।

–आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

कोविड के नए वैरिएंट पर सतत् नजर रखी जाए, सभी नए मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए- योगी

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए मामले में समन को चुनौती देने वाली राणा अय्यूब की याचिका खारिज की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com