बिहार : महापर्व छठ में व्रतियों ने किया ’खरना’, 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ

पटना । लोकआस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को ‘खरना’ के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान भास्कर की भक्ति में डूबे छठव्रतियों ने सूर्यास्त के बाद प्रसाद बनाकर खरना किया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे तक का निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया। खरना को ‘लोहड़ा’ भी कहा जाता है।

छठ पर्व के दूसरे दिन व्रती पटना स्थित गंगा नदी के तटों पर जुटे और स्नान कर मिट्टी के बने चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर गुड़ में बनी खीर और रोटी बनाकर भगवान भास्कर की पूजा की और खरना किया। सभी व्रतियों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

खरना के बाद आसपास के लोग भी व्रती के घर पहुंचे और खरना का प्रसाद ग्रहण किया। कई श्रद्धालु गंगा के तट पर या जलाशयों के किनारे भी विधि-विधान से खरना करते दिखे। महापर्व छठ के खरना के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। सभी ओर छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं।

छठ पर घाटों से लेकर सड़कों, मोहल्लों को सजाया गया है। रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। गुरुवार को छठव्रती गंगा तटों और जलाशयों में पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।

मंगलवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया था। छठ पर्व के मद्देनजर प्रदेश में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को भी विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 20 पदाधिकारियों को पटना जिला में, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के कुल चार पदाधिकारियों को औरंगाबाद जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है। राज्य में 35 कंपनी बिहार सैन्य पुलिस बल एवं तीन कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

–आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

मोदी सरकार ने पेंशन विभाग को दिया नया स्वरूप : जितेंद्र सिंह

Read Next

क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com