बिहार: राजद ने की प्रत्याशियों की घोषणा, अनंत सिंह की पत्नी नीलम मोकामा से प्रत्याशी

पटना: बिहार के गोपालगंज और मोकामा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी महागठबंधन ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दोनों सीटें राजद के कोटे में गई है। राजद मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है। पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की। राजद ने मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतरा है वहीं गोपालगंज से राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन के प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।

उललेखनीय है कि गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा एक मामले में दोषी करार देने के बाद उनकी विधासनसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई। वर्ष 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

गोपालगंज से पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह चुनाव मैदान में उतरे थे और विजयी हुए थे। सिंह की यह लगातार चौथी जीत थी।

इधर, इस उपचुनाव में भाजपा ने गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि मोकामा से बाहुबली नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को लड़ाने का फैसला किया है।

–आईएएनएस

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों...

पटना : कोचिंग संस्थान में झड़प मामला, फैसल खान की अंतरिम सुरक्षा 3 जुलाई तक बढ़ी

पटना । बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

editors

Read Previous

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए थम गया प्रचार, ‘मौत के सौदागर से लेकर रावण तक’ के बयान को भाजपा ने बनाया बड़ा मुद्दा

Read Next

कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया 14 किलो वजन, ‘फ्रेडी’ के लिए सीखा डेंटिस्ट्री का हुनर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com