बिहार: नीतीश कुमार के साथ लालू यादव को भी मिले भारत रत्न, तेजप्रताप यादव ने रखी मांग

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके बाद बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की है।

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “जैसा कहा जाता है कि हमारे पिता लालू यादव और नीतीश कुमार भाई-भाई की तरह रहे हैं। ऐसे में दोनों भाइयों को भारत रत्न मिलना चाहिए। जनशक्ति जनता दल की मांग है कि लालू यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।”

दरअसल, जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार ‘भारत रत्न’ के योग्य हैं। उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, “30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें ‘भारत रत्न’ के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।”

पत्र में आगे लिखा है, “आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए, ताकि इतिहास आपके प्रयासों को देर तक सराहे।”

हालांकि, जदयू ने केसी त्यागी के इस बयान से दूरी बना ली। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि केसी त्यागी के हाल के कई बयान सामने आए हैं, लेकिन ये पार्टी की आधिकारिक सोच या नीति को नहीं दर्शाते। केसी त्यागी के बयान पूरी तरह से निजी हैं और इन्हें पार्टी के रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

–आईएएनएस

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’ , नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता । भाजपा नेता और वकील नाजिया इलाही खान ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान और मुस्लिम खिलाफत...

1 जून से 30 जून तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, शिवराज सिंह चौहान बोले- खेत, किसान और मिट्टी को बचाना है लक्ष्य

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने का फैसला किया है। 1...

दुनिया में चावल उत्पादन में नंबर वन बना भारत, चीन को पछाड़ा: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिवसीय ‘खरीफ अभियान 2026’ के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन में...

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सीबीएसई की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग स्कीम' (ओएसएम) के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के नए आरोप लगाए।...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

वॉशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए...

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां चुनाव हार रही हैं, इसलिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराने की कोशिशः रामचंद्र राव

हैदराबाद । तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है जो समय-समय पर आयोजित की जाती है। उन्होंने इसे लेकर कांग्रेस...

कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम अटकलों को खारिज किया, जेबी माथेर बोलीं- ‘अनावश्यक बातें न फैलाएं’

दिल्ली । कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने बुधवार को साफ कहा कि यह पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है और...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को पुरी से हिरासत में लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से हिरासत में ले लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र...

असम में विपक्षी दलों के विधायकों ने यूसीसी का किया विरोध, बोले-राज्य के लोगों को नहीं होगा कोई लाभ

गुहावटी । असम विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किया था। इस विधेयक पर विधानसभा सत्र में चर्चा जारी है।...

admin

Read Previous

आप नेता ने मंत्री कपिल मिश्रा की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की

Read Next

गुजरात: सोमनाथ में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com