दिल्ली प्रदूषण : नलिन कोहली ने ‘आप’ को घेरा, कहा-10 सालों में कोई काम नहीं हुआ, दूसरों पर दोष डालने की हुई राजनीति

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कहर को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को निशाने पर लिया। नलिन कोहली ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अति गंभीर है इसका कारण है कि पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में यहां कोई काम नहीं हुआ है यहां पर बातें हुई है, बहाने हुए हैं और दूसरों पर दोष डालने की राजनीति हुई है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे थे जब पंजाब के चुनाव थे। दिल्ली से प्रदूषण खत्म करने के लिए पूसा इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर किसानों को लिए कुछ किया है, पंजाब की सरकार क्यों नहीं कर रही है, वहां पराली को खत्म करने के लिए फैक्ट्री क्यों नहीं लगाई जा रही है। अब पंजाब में उनकी सरकार है तो वह कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। उनकी सरकार मुख्यमंत्री से क्यों नहीं पूछ रहे हैं इसमें भाजपा का क्या दोष है। खुद तो कम कुछ नहीं करेंगे, यहां दिल्ली में सब लोग बीमार हो रहे है। काम नहीं करेंगे भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल तक जाना पड़ेगा, यहां पर शीशमहल जैसे बड़े-बड़े आलीशान मकान बनाने की चिंता है। लेकिन, दिल्ली में प्रदूषण कैसे खत्म हो, इस पर वो काम क्यों नहीं कर रहे है। इस बार प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है इस पर अब इनको जवाब देना पड़ेगा। बहाने से और दूसरे पर दोष डालने से काम नहीं चलेगा।

सिंधु जल संधि पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा और कहा कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सुलझे हुए मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरह नहीं उठाया जाना चाहिए। इस पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि उमर अब्दुल्ला जी ने गंभीर बात उठाई है यह विषय जो है कई दशकों से उठ रहा है और इस विषय पर अंतत एक ही बात देखने की आवश्यकता है भारत और भारतीयों के हितों की चिंता करनी चाहिए या नहीं। अगर उसे पर महबूबा मुफ्ती की कहती है कि वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं तो उनको यह पहले कहना चाहिए कि क्या जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में, भारत के हित में जो एग्रीमेंट हुआ है या नहीं है उनके इस पर क्या विचार हैं नहीं तो लोग उनसे पूछेंगे कि वह पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के 5 सब्जी में 500 रुपये खर्च होने वाले बयान पर भी नलिन कोहली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी की और उनकी पार्टी वरिष्ठ नेताओं के बयान अगर आप देखेंगे हैं तो उसमें भय की राजनीति होती है कहीं ना कहीं सांप्रदायिक विषय को उठाने की राजनीति होती है अब जब वो देख रहे हैं महाराष्ट्र में कहीं ना कहीं अलग-अलग योजनाएं आ रही हैं उनका स्वागत हो रहा है तो वह उन योजनाओं पर प्रश्न उठा रहे हैं खुद तो कोई विकास की बात करेंगे नहीं, विकास की कोई ऐसी बात नहीं करेंगे जो संवैधानिक तंत्र से जुड़ी हो सबका साथ होना चाहिए सबका विकास होना चाहिए सबका प्रयास होना चाहिए, जिस तरीके से मोदी सरकार कर रही है जहां पर वह सरकार काम कर रही है वहां पर यह सवाल उठा रहे हैं। ये इनकी राजनीति को दर्शाता है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी के लिए बलिदान दिया, वह घुसपैठियों के कारण संकट में है : शिवराज सिंह चौहान

Read Next

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर को, नोटिस जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com