क्या प्रदूषण से हो सकता है कैंसर? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

नई दिल्ली । सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का कहर अपने चरम पर पहुंच चुका है। आलम यह है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है। इस वजह से कई तरह की बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रदूषण की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसके बाद से लोगों में चिंता गहरा गई है।

इसी विषय पर आईएएनएस ने फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ निदेशक डॉ. निरंजन नाइक से विशेष बातचीत की।हमने उनसे यह जानने का प्रयास किया कि क्या वाकई में प्रदूषण की वजह से लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की आशंका बढ़ गई है?

डॉ. निरंजन नाइक ने बताया कि निस्संदेह इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि प्रदूषण की वजह से कैंसर हो सकता है, खासकर वायु प्रदूषण लोगों में कैंसर की बड़ी वजह बन सकता है।

वे बताते हैं कि वायु प्रदूषण से कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। इससे फेफड़े के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड कैंसर, स्किन कैंसर हो सकते हैं। तो वायु प्रदूषण से कैंसर के खतरे की आशंका है।

ऐसे में जब प्रदूषण अपने चरम पर है, तो हम सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. नाइक ने बताया, “आपको सबसे पहले प्रदूषण से खुद को बचाना होगा। मेरा सुझाव रहेगा कि आप बिजी ट्रैफिक में जाने से गुरेज करें। मैं कहूंगा कि पैदल चलने से बचें, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाके में जाने से जितना हो सके, बचें। अगर आप ड्राइव कर रहे हैं, तो अपनी गाड़ी का एयर कंडिशन चालू रखें। इस बीच, आपकी यह कोशिश रहनी चाहिए कि बाहर की हवा अंदर न आए। इसके अलावा, आप अपने घर में एयर प्यूरिफायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप बाहर जाते हैं, तो मास्क लगाकर चले। खासकर बाहरी वातावरण में मौजूद छोटे कण काफी खतरनाक होते हैं, जो हमारे फेफड़े में प्रवेश करके हमारी कोशिका नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जो धूम्रपान करते हैं, बीड़ी-सिगरेट पीते हैं, उन लोगों में भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।”

उन्होंने कहा, “ऐसे प्रदूषित माहौल में अगर आप खुद को कैंसर से बचना चाहते हैं, तो पौष्टिक आहार का सेवन करें, व्यायाम करें, तनाव न लें और रात को उचित नींद लें। कम से आप छह-सात घंटे की नींद जरूर लें। इससे आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

युद्ध अगर फैला तो नतीजे सिर्फ पश्चिम एशिया तक ही नहीं रहेंगे सीमित: ईरानी विदेश मंत्री

Read Next

हमेशा दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक के लिए काम किया : नीतीश कुमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com