भारत अगले 25 वर्षों में 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । भारत विकास की राह पर अग्रसर है। देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए तैयार हो रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की विकास गाथा देश की मौजूदा 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को अगले 25 वर्षों में 35 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगी।

अमेजिंग गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि 21वीं सदी भारत के नाम होगी। भारत आने वाले तीन वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। वर्तमान में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने आगे कहा, “भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद की वजह से अर्थव्यवस्था में तेजी देखी जा रही है। हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं। कम मुद्रास्फीति, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल ने पिछले दशक की तुलना में पिछले 10 वर्षों में भारत में दोगुना एफडीआई लाया है।”

उन्होंने कहा, “हम 2047 तक भारत को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं। ठीक इसी समय में हम स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहे होंगे।”

उन्होंने कहा, “हम 2014 में 10वें सबसे बड़े जीडीपी वाले देश थे और भारत के लोगों में बहुत कम उम्मीद थी। मुझे आपके साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले तीन वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद भागीदार माना जाता है। वाइब्रेंट गोवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और अन्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जोर देते हुए कहा कि गोवा पीएम मोदी के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “आज, हम नए गोवा को पेश करने के लिए यहां हैं, जो भविष्य में एक निवेश गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार है। हम पर्यटन से आगे बढ़कर राज्य को उभरते उद्योगों का एक संपन्न केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो गोवा को वैश्विक मानचित्र पर उजागर करेगा।”

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

क्या ईरान ने रची डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश, आरोपों पर तेहरान का जवाब

Read Next

‘ब्रेक ऑफ डॉन’ के ग्रैमी में नामांकन से रिकी केज खुश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com