‘ब्रेक ऑफ डॉन’ के ग्रैमी में नामांकन से रिकी केज खुश

मुंबई । मशहूर संगीतकार रिकी केज का अल्बम ‘ब्रेक ऑफ डॉन’ ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अपने किसी एल्बम के ग्रैमी पुरस्कार के लिए चौथी बार नामांकित होने पर उन्होंने खुशी जताई है।

‘ब्रेक ऑफ डॉन’ ने इस बार रिकी को ग्रैमी में नामांकन दिलाया है, और सबसे बड़े संगीत समारोह में उनके शानदार ट्रैक-रिकॉर्ड को देखते हुए, संगीतकार का चौथी बार ट्रॉफी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए रिकी ने कहा, “इस साल अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा ‘ब्रेक ऑफ डॉन’ को नामांकन मिलने से मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एल्बम बेहद निजी है, जो संगीत में मेरे विश्वास को दर्शाता है कि यह हमारे लोगों, हम सभी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति है। मुझे उम्मीद है कि यह हम सभी को संगीत को सिर्फ़ मनोरंजन के तौर पर नहीं, बल्कि आराम और उपचार के स्रोत के तौर पर अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगा।”

रिकी ने बताया कि वे आजीवन पर्यावरणविद् रहे हैं और उनका हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि प्राचीन भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि पर्यावरण की अशुद्धियों का सीधा संबंध मन की अशुद्धियों से है।

उन्होंने कहा, “इसलिए एक प्रजाति के रूप में हमारे सामने आने वाली किसी भी समस्या को हल करने के लिए, हमें सबसे पहले अपने दिमाग को शुद्ध करना होगा। ‘ब्रेक ऑफ डॉन’ को मैंने इसी विश्वास के साथ बनाया था। इसलिए यह एक नए युग का एल्बम है। यह प्राचीन भारतीय रागों पर आधारित है।”

संगीतकार ने आगे बताया कि एल्बम का हर गाना एक प्राचीन भारतीय राग पर आधारित है। मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए मैंने इसे बहुत ही सावधानी से तैयार किया है। और यह भारत में निहित संगीत की प्राचीन विधा पर केंद्रित है।

बता दें कि यह एल्बम वेदम रिकॉर्ड्स के तहत जारी किया गया है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

भारत अगले 25 वर्षों में 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा : पीयूष गोयल

Read Next

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से एकता कपूर ने की मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com