मुंबई से पकड़ा गया बहुचर्चित अनीता चौधरी मर्डर केस का आरोपी गुलामुद्दीन

मुंबई । राजस्थान के जोधपुर के बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनीता चौधरी मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन मुंबई से पकड़ा गया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरोपी ने ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की हत्या करके उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर गाड़ दिया था।

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं, अनीता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस गुलामुद्दीन की लगातार तलाश कर रही थी।

इस बीच जोधपुर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मुंबई में कहीं छुपा हुआ है। जिसके बाद आरोपी की तलाश के लिए जोधपुर पुलिस मुंबई पहुंची थी। यहां भिंडी बाजार में गुलामुद्दीन के ठिकाने का पता जोधपुर पुलिस को चला, इसके बाद पुलिस ने मुंबई सेंट्रल से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जोधपुर पुलिस, मुंबई पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। अब पुलिस आरोपी को जोधपुर लेकर आएगी।

बता दें कि जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर एडीसीपी निशांत भारद्वाज और बोरानाडा व बासनी थानों के अधिकारियों समेत लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई गई थी। अनीता चौधरी की हत्या के बाद से ही हत्यारोपी गुलामुद्दीन फरार हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, अनीता का शव मिलने के बाद से ही टीम ने जांच शुरू कर दी थी। इस सबके बीच गुलामुद्दीन को पुलिस की छापेमारी की भनक लग गई। इसके बाद वह अपनी एक्टिवा जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। जांच में उसे अहमदाबाद में बस से उतरते हुए और बाद में मुंबई में एक बस से उतरते हुए देखा गया था। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुंबई में सीसीटीवी खंगालने शुरू किए और अंततः उसके ठिकाने का पता लगाया।

अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा ने इस हत्या में उसकी संलिप्तता की बात बताई थी। आबिदा ने बताया था कि गुलामुद्दीन ने अनीता चौधरी की हत्या के बारे में उसे पहले ही बता दिया था। साथ ही कहा था कि वह इस कांड को अंजाम देने के लिए किसी को अपने साथ लाएगा। इस बयान से पुलिस को संदेह हुआ कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता हो सकती है। जिसकी जानकारी गुलामुद्दीन से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकती है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ से दिल्ली में काफी इंपैक्ट होगा : संदीप दीक्षित

Read Next

दिल्ली : हॉटस्पॉट में प्रदूषण कम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ड्रोन से पानी का छिड़काव शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com