उत्तर कोरिया के आईसीबीएम लॉन्च के जवाब में दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान का संयुक्त हवाई अभ्यास

सियोल : दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिण में संयुक्त हवाई अभ्यास किया। इसमें कम से कम एक बी-1बी बमवर्षक भी शामिल था। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) लॉन्च के बाद यह तीनों देशों का शक्ति प्रदर्शन था।

बता दें उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी सागर में नई ह्वासोंग-19 आईसीबीएम को दागा, जो इस साल लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पहला लॉन्च था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपक्षीय अभ्यास दक्षिण कोरिया के दक्षिणी द्वीप जेजू के पूर्वी जलक्षेत्र में हुआ।

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने अनुसार, अभ्यास में भारी बमवर्षक विमान ने अपनी ‘जबरदस्त’ क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए एक नकली टारगेट पर हमला भी किया। हालांकि इसमें शामिल बी-1बी विमानों की संख्या के बारे में नहीं बताया गया।

जेसीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “यह अभ्यास 31 अक्टूबर को उत्तर कोरिया द्वारा आईसीबीएम लॉन्च किए जाने के जवाब में किया गया। तीनों देशों के बीच धीरे-धीरे बढ़ते सुरक्षा सहयोग के बीच, हम उत्तर कोरिया के खतरों को रोकने और उनका संयुक्त रूप से जवाब देने के लिए समन्वय को मजबूत करेंगे।”

जेसीएस ने कहा कि यह इस साल तीनों पक्षों के बीच यह दूसरा हवाई अभ्यास है, जो उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों के खिलाफ त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है।

इस बीच यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास के इलाकों में एके-12 राइफलों, मोर्टार राउंड और अन्य हथियारों से लैस 7,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात किया है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया और पश्चिमी देश यह दावा कर रहे हैं रूस में कथित तौर पर उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात हैं जो जल्द ही यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में उतर सकते हैं, जिससे यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र दोनों के लिए बड़ा सुरक्षा खतरा पैदा हो जाएगा।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

कटिहार में छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों की मौत की खबर

Read Next

बॉर्डर के पास रूस ने तैनात किए 7,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक: यूक्रेनी खुफिया एजेंसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com