जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर । भारतीय सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के दौरान दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। वहीं, श्रीनगर शहर में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों ने बताया, ‘शनिवार को अनंतनाग जिले के शांगस के लार्नू वन क्षेत्र में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की सही पहचान इलाके में अभियान समाप्त होने के बाद पता चलेगी।’

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही और इलाके में रुक-रुक गोलीबारी हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने श्रीनगर शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया, ‘जैसे ही सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।’

शनिवार को श्रीनगर शहर के पुराने शहर के बीचो-बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पिछले 10 सालों में पहली बार श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है।

यह इलाका कभी अलगाववादियों का गढ़ हुआ करता था और इस इलाके में आतंकवादी खुलेआम घूमते थे।

समय बीतने के साथ सुरक्षाबलों ने इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। ​​ऐसा माना जाता था कि सामान्य तौर पर श्रीनगर शहर और खास तौर पर शहर के निचले इलाकों से आतंकवाद खत्म हो गया है।

लेकिन, शनिवार को श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई गोलीबारी से यह धारणा टूटती नजर आ रही है।

शुक्रवार को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के मागाम इलाके के मजहामा गांव में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो मजदूरों संजय और उस्मान को गोली मारकर घायल कर दिया था।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई।

पिछले महीने की शुरुआत में, आतंकवादियों ने गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक सात निहत्थे श्रमिकों की हत्या कर दी थी। ये मजदूर श्रीनगर-सोनमर्ग को हर मौसम में खुली रहने वाली सड़क बनाने के लिए गगनगीर से सोनमर्ग पर्यटन स्थल तक सुरंग बना रहे थे।

गगनगीर हमले में मारे गए लोगों में छह गैर-स्थानीय मजदूर और बडगाम जिले के एक स्थानीय डॉक्टर शामिल थे।

बाद में, आतंकवादियों ने गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके में सेना के तीन जवानों और दो कुलियों की हत्या कर दी।

–आईएएनएस

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

admin

Read Previous

पीएम मोदी और मित्सोताकिस ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Read Next

अमेरिका से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लाने की तैयारी शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com