अनुपम खेर ने दीपावली के अवसर पर बताया कैसे बनता है ‘परिवार’

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि परिवार बनाने के लिए क्या-क्या चीजें जरूरी होती हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अनेकों तस्वीरों वाली रील को शेयर कर प्रशंसकों को खास अंदाज में दीपावली की बधाई भी दी।

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “परिवार बनने के लिए आपको एक-दूसरे से जुड़े होने की ज़रूरत नहीं है। देखभाल करें, समावेशी बनें, संबंध बनाएं और उन लोगों के लिए एक परिवार बनें जिन्हें आपकी ज़रूरत है।”

खेर ने आगे लिखा, “इस दीपावली बंधन, एकजुटता, संगति और जीवन की भावना का जश्न मनाएं। ‘विजय 69’ की टीम की ओर से आपको और आपके प्रियजनों के साथ उन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं, जिन्हें आप अपना परिवार कहते हैं और मानते हैं। लव यू।”

अभिनेता अनुपम खेर की गिनती फिल्म जगत के सबसे सक्रिय अभिनेताओं में की जाती है। खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘विजय 69’ की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘विजय 69’ को अपनी मां को समर्पित किया था। इस दौरान अभिनेता ने बताया था कि उनकी मां साहस की प्रतीक हैं।

अभिनेता ने अपनी मां दुलारी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो के साथ भावुक नोट शेयर किया। पोस्ट के साथ अभिनेता ने लिखा, “विजय 69’ मेरी मां को मेरी ओर से सम्मान है। मेरी मां ‘दुलारी’ मेरे लिए साहस की प्रतीक हैं। उन्होंने अकेले ही हमारा पालन-पोषण किया और बिना किसी हिचकिचाहट के 14 लोगों के परिवार की देखभाल की। उनके पास शिकायत करने का समय नहीं था और वास्तव में उनके पास शिकायत करने की कोई सुविधा भी नहीं थी, उन्हें कई तरह की बीमारियां थीं।”

अनुपम ने खुलासा किया था कि कई दिक्कतों के बावजूद उनकी मां अपने सभी काम खुद ही करती हैं। वह हमेशा हंसती रहती हैं, हमेशा आशावादी रहती हैं, आगे बढ़ती रहती हैं और परिवार को सकारात्मक रहने और जीवन में आगे देखने के लिए कहती हैं। खेर ने बताया कि उनकी मां ने जीवन में कभी हार नहीं मानी। यहां तक कि खेर के पिता के निधन के बाद भी वह मजबूत बनी रहीं।

अनुपम खेर ने आगे कहा, “वह ‘विजय’ की तरह कभी भी जीवन से हार नहीं मानेंगी। इसलिए ईमानदारी से मैं ‘विजय 69’ को अपनी मां को समर्पित करता हूं। क्योंकि मां के समर्पण के बिना मेरा करियर अधूरा रहता और ‘विजय 69’ उनके लिए सही सम्मान है।”

‘विजय 69’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

सरकार 4,740 डिजिटल सर्विस सेंटर करेगी लॉन्च, ग्रामीण इलाकों में समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा

Read Next

भारतीयों ने जुलाई से सितंबर के बीच खरीदा 248 टन गोल्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com