भारतीयों ने जुलाई से सितंबर के बीच खरीदा 248 टन गोल्ड

नई दिल्ली । भारतीयों की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के बीच 248.3 टन गोल्ड खरीदा गया है।

यह समान अवधि के दौरान चीन के लोगों द्वारा खरीदे गए 165 टन गोल्ड से 51 प्रतिशत अधिक है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों ने सबसे ज्यादा गोल्ड को सिक्कों और बार के रूप में लिया है। जुलाई से सितंबर की अवधि के दौरान भारत की गोल्ड की मांग में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में भारत में गोल्ड की मांग में बढ़ोतरी होने की वजह पीली धातु पर आयात शुल्क कम होने को माना जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जुलाई में पेश किए गए आम बजट में गोल्ड पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीयों नें 77 टन गोल्ड सिक्कों और बार के रूप में खरीदा है।

आगे कहा गया कि इस दौरान भारत में गोल्ड ज्वेलरी की मांग में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है और यह बढ़कर 171.6 टन हो गया है।

गोल्ड में निवेश बढ़ने की वजह पीली धातु की कीमतों में इजाफा होना है। बीते एक साल में गोल्ड करीब 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गोल्ड की खरीदारी में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक स्तर पर तनाव में वृद्धि होना है। गोल्ड को महंगाई के खिलाफ एक हेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और उठापटक के बीच यह एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। इस कारण से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। इससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिल रहा है।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

अनुपम खेर ने दीपावली के अवसर पर बताया कैसे बनता है ‘परिवार’

Read Next

अनिल कपूर ने “सूबेदार” अंदाज में दी दीपावली की शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com