अगर इजरायल पर किया अटैक तो…अमेरिका की ईरान को चेतावनी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसकी ओर से इजरायली हमले का जवाब दिया गया तो अमेरिका यहूदी राष्ट्र के साथ खड़ा होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने बुधवार को कहा, “ईरान को इजरायल की जवाबी कार्रवाई का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम इजरायल का समर्थन करेंगे।’

पिछले शनिवार (26 अक्टूबर) को इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार सुबह का अटैक अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र पर तेहरान के हमले का जवाब था।

ईरान की सरकारी एजेंसी के मुताबिक आईआरएनए ने बताया कि 26 अक्टूबर के इजरायली हमलों में एक नागरिक की मौत हो गई, जिससे हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। इससे पहले समाचार एजेंसी ने कहा था कि हमलों में चार ईरानी सैन्यकर्मी मारे गए।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रविवार (27 अक्टूबर) को कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम अपने लोगों, राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे और इजरायल के हमले का उचित जवाब देंगे।”

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को कहा कि ईरान पर हमला करने के लिए इजरायल को परिणाम भुगतने होंगे।

ईरानी विदेश मंत्री ने यह बातराजदूतों और राजनयिक मिशनों, संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ राजधानी तेहरान में एक बैठक में कही।

अराघची ने कहा कि इजरायल और उसके ‘समर्थक’ ईरानी धरती पर हमले के लिए राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं और उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि देश ने ‘इस तरह के हमले का उचित तरीके से जवाब देने के अपने कानूनी अधिकार को पूरी तरह से सुरक्षित रखा है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान ऐसा करने में न तो हिचकिचाएगा और न ही जल्दबाजी करेगा।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

पुणे: वीबीए अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, एंजियोग्राफी की गई

Read Next

गुजरात के कच्छ में पीएम मोदी, जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दिवाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com