महाराष्ट्र में एमवीए की बनेगी सरकार : गुलाम अहमद मीर

रांची । महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर मची खींचतान पर झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनेगी।

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “महाराष्ट्र में असंवैधानिक सरकार है, वहां जनता की चुनी हुई लीगल सरकार नहीं है। रात के 12 बजे तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त करके वहां सरकार बनाई गई थी। महाराष्ट्र में जो गठबंधन है, मेरा मानना है कि वो अब तक का सबसे अच्छा गठबंधन है, जिसे महाराष्ट्र की जनता बहुमत देने जा रही है। महाराष्ट्र में एमवीए की ही सरकार बनेगी।”

उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो चीज सामने आई। पहली बात ये है कि जनता तो भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी थी और दूसरी बात ये है कि सीटों को लेकर थोड़ा मतभेद था। हरियाणा में जो हार मिली है, उसकी क्या वजह है। इन पर चर्चा भी की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं झारखंड का प्रभारी हूं और मुझे यहां किसी भी तरह की कोई ग्रुपबाजी नहीं दिखी है। जितनी भी बैठक हमारी इस चुनाव को लेकर हुई है, उसमें सकारात्मक रूप से चर्चा की गई है। झारखंड में पार्टी मजबूत स्थिति में है और यहां अच्छी तरह से चुनाव लड़ रही है।

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पहले एक कमेटी दिल्ली में दो घंटे तक चर्चा करती थी और उसके बाद लिस्ट जारी करती थी, मगर यहां तीन महीने तक कमेटी ने सीटों को लेकर चर्चा की है, जितने भी उम्मीदवार थे, सबसे बात की गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे सीनियर लीडर के पांच ग्रुप विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए, जिसके बाद कैंडिडेट ने अपनी ताकत को बताया, और उसके बाद सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

उत्तर कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, किम जोंग उन ने कहा- परमाणु शक्ति विकसित करने की नीति नहीं बदलेगी

Read Next

भारत के सेवा निर्यात में तेजी जारी, इस दशक के अंत में विनिर्माण निर्यात से निकल जाएगा आगे : सेंथिल नाथन एस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com