दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बड़े फेरबदल का आदेश दिया। बैजल के आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का नए पदों पर तबादला कर दिया गया है।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश चंदर, जो स्पेशल सीपी/ऑप्स और एलआईसी के पद पर तैनात थे उन्हें विशेष सीपी/प्रौद्योगिकी और परियोजना कार्यान्वयन प्रभाग के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनके पास कम्युनिटी पुलिसिंग और मीडिया सेल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।

मुख्यालय और सामान्य प्रशासन में विशेष सीपी सुंदरी नंदा को विशेष सीपी/मानव संसाधन प्रभाग के रूप में स्थानांतरित किया गया है। मानव संसाधन प्रभाग में कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण और कल्याण शामिल हैं। स्पेशल सीपी महिला सुरक्षा, नुजहत हसन अब स्पेशल सीपी विजिलेंस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन के रूप में काम करेंगी।

दीपेंद्र पाठक, स्पेशल सीपी ऑफ इंटेलिजेंस अब स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन-1 का पद संभालेंगे जिसमें पूर्वी, उत्तरी और मध्य रेंज शामिल हैं।

दक्षिणी जोन के स्पेशल सीपी सतीश गोलचा को स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन -2 लगाया गया है, जिसमें नई दिल्ली, दक्षिणी और पश्चिमी रेंज शामिल हैं।

डेविड लालरिनसंगा, स्पेशल सीपी/पी एंड एल, और वेलफेयर को प्रोविजनिंग एंड फाइनेंस डिवीजन में स्पेशल सीपी के रूप में स्थानांतरित किया गया था।

पश्चिमी जोन के स्पेशल सीपी संजय सिंह को लाइसेंसिंग और लीगल डिवीजन में स्पेशल सीपी बनाया गया है जबकि सेंट्रल जोन के स्पेशल सीपी राजेश खुराना को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन के पद पर लगाया गया है।

वीरेंद्र सिंह को यातायात प्रबंधन संभाग का विशेष आयुक्त बनाया गया है।

स्पेशल सीपी आम्र्ड पुलिस रॉबिन हिबू को स्पेशल सीपी आम्र्ड पुलिस डिवीजन और दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।

आईडी शुक्ला, स्पेशल सीपी सिक्योरिटी को नया स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन बनाया गया है।

एलजी ने अपना आदेश पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली पुलिस के भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला कर राष्ट्रीय राजधानी में नई जिम्मेदारी दी गई थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

editors

Read Previous

ईडी के नोटिस से नहीं डरेगी आप: राघव चड्ढा

Read Next

धार में रिश्ते के भाई से फोन पर बात करने पर दो युवतियों से बर्बरता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com