‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ में महेश मांजरेकर के साथ नजर आएंगे नीरज चौहान

मुंबई । नीरज चौहान आगामी फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फिल्म का आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, नीरज ने कहा, “मैं इतने दिग्गज कलाकारों के साथ अपनी पहली फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए बहुत उत्साहित हूं।”

उन्‍होंने कहा, ”मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह न केवल एक कलाकार के रूप में बल्कि एक निर्माता के तौर पर भी यह मेरे लिए खास है।”

पोस्टर में भूमिका गुरुंग, महेश मांजरेकर और संजय मिश्रा सहित एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली टीम की कड़ी मेहनत नजर आ रही है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस फिल्‍म को दर्शकों के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता। इसके लुक को इतनी शानदार प्रतिक्रिया मिली है, और मुझे विश्वास है कि यह पोस्टर ‘द सीक्रेट ऑफ़ देवकाली’ के लिए और भी अधिक उत्साह पैदा करेगा। यह केवल शुरुआत है, और सभी के लिए बहुत कुछ है।”

फिल्म में नीरज अभिनेता महेश मांजरेकर और संजय मिश्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म की कहानी ने प्रशंसकों को मोहित कर लिया है और इसने फिल्म उद्योग के लोगों से भी समान रूप से प्रशंसा प्राप्त की है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्‍म ने अपनी कहानी में आए उतार-चढ़ाव को लेकर दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ की शूटिंग मथुरा और उत्तर प्रदेश में हुई थी। चौहान प्रोडक्शन की पहली फि‍ल्म एक मनोरंजक सस्पेंस थ्रिलर है और इस साल सिनेमाघरों में आने वाली है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि महेश मांजरेकर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फि‍ल्मों ‘वास्तव: द रियलिटी’, ‘अस्तित्व’ और ‘विरुद्ध.. फैमिली कम्स फर्स्ट’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘अस्तित्व’ के लिए मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता है।

उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी’ के होस्ट के रूप में भी पहचाना जाता है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

प्रिया बापट ने करिश्मा कपूर से की मुलाकात, ‘दिल तो पागल है’ से जुड़ा किस्सा सुनाया

Read Next

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का आंध्र प्रदेश में दिख रहा असर, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com