प्रियंका गांधी के नामांकन से देश में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है: अखिलेश प्रताप सिंह

कलपेट्टा (केरल) । प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी। उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ‘ऊर्जा का संचार’ करने वाला बताया है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा, आज प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी बनेंगी। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं देश में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। राहुल गांधी को ताकत सहित हमारे देश में जो लोकतांत्रिक दल हैं उन्हें ताकत मिलेगी। देश को एक ऐसी आवाज मिलेगी जिसे पूरा देश बहुत ही प्यार से सुनता है। इस नेता का इंतजार कई वर्षों से देश की जनता कर रही थी। आज से वह नेता राजनीति में उतर रही हैं। हमें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होकर संसद में पहुचेंगी। देश के लोकतंत्र के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा।

वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, केरल की वायनाड संसदीय सीट पर नामांकन और चुनावी अभियान से पहले आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, वायनाड के लोगों के लिए मेरे दिल में एक विशेष स्थान है और मैं अपनी बहन प्रियंका गांधी से बेहतर उनके लिए किसी और प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता। मुझे विश्वास है कि वह वायनाड की जनता के लिए संसद में एक शक्तिशाली आवाज बनेंगी। 23 ​​अक्टूबर को हमारे साथ जुड़ें, जब वह वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। आइए, हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि वायनाड का प्रतिनिधित्व प्यार से होता रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा से चुनाव लड़ा था। राहुल ने दोनों सीट पर जीत हासिल की थी। राहुल ने वायनाड सीट छोड़ रायबरेली सीट को अपने पास रखा था। राहुल के इस सीट को छोड़ने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

–आईएएनएस

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

admin

Read Previous

गिरिराज सिंह और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं : लालू

Read Next

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आनंद विहार में एक्यूआई 407 और गाजियाबाद में 320 पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com