कैथल : पराली जलानों वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

कैथल । सर्दी का मौसम दस्तक देते ही हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामलों में तेजी देखने को मिलती है, इससे आबोहवा प्रदूषित होती है और आम लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है।

वहीं, अभी तक तो सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू भी नहीं किया है कि हरियाणा के कैथल जिले में किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब इसे लेकर प्रशासन सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुका है। प्रशासन ने जहां एक
तरफ किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिसे जमीन पर उतारे जाने के बाद निश्चित तौर पर पराली जलाने के मामले में कमी देखने को मिलेगी।

इसी पर कैथल जिले कृषि विभाग के उप महानिदेशक बाबू लाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “कैथल जिले में आगजनी के मामलों की संख्या अब तक 123 हो चुकी है। इनमें से हमने 63 मामलों पर 1 लाख 57 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, 22 एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।”

उन्होंने कहा, “हमने किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में टीमों का गठन किया है, जो पराली जलाने की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्य कर रही हैं। इन टीमों में स्थानीय प्रतिनिधि और अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जो ग्रामीणों को इस समस्या के प्रति जागरूक कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, ब्लॉक स्तर पर एक टीम बनाई गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह टीम फ्लैग मार्च कर रही है और किसानों को आगजनी के दुष्प्रभावों के बारे में समझा रही है। हमारा मुख्य संदेश यह है कि किसान पराली जलाने से बचें, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जानवरों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें और पराली जलाने से परहेज करें।”

–आईएएनएस

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

ओवैसी का ममता बनर्जी से सवाल, अल्पसंख्यकों को राजनीतिक नेतृत्व क्यों नहीं दिया?

दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बंगाल पहुंच गए हैं। वह तीन दिनों तक यहां रहेंगे और अपनी पार्टी के...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

admin

Read Previous

एकता कपूर के पॉक्सो मामले पर ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड ने दी सफाई

Read Next

पीएम मोदी ने पुतिन के सामने किया रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र, कहा- समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com