एकता कपूर के पॉक्सो मामले पर ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड ने दी सफाई

मुंबई । एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ ‘गंदी बात’ सीरीज के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाने के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद टीवी की दिग्गज कंपनी ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड ने स्पष्टीकरण दिया है।

बता दें कि एकता और उनकी मां शोभा कपूर पर प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों को लेकर कथित तौर पर अश्लील कंटेंट दिखाने के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एकता कपूर, शोभा कपूर और ऑल्ट बालाजी फर्म के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एकता के ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के बारे में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में, एएलटी डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड (‘कंपनी’) यह स्पष्ट करती है कि वह पॉक्सो एक्ट सहित सभी लागू कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करती है और कंपनी पर नाबालिगों के संंदर्भ में लगाया गया आरोप बिल्‍कुल गलत है।

बयान में कहा गया है कि शोभा और एकता कंपनी के दैनिक कार्यों में शामिल नहीं हैं।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि शोभा कपूर और एकता आर कपूर कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में शामिल नहीं हैं और इनका प्रबंधन अलग-अलग टीमों द्वारा किया जाता है, इसमें इसकी सामग्री रणनीति भी शामिल है।

बयान में कहा गया, “यह भी स्पष्ट किया जाता है कि शोभा कपूर और एकता आर कपूर कंपनी के दैनिक कार्यों में शामिल नहीं हैं और इसे अलग-अलग टीमों द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसमें कंटेंट भी शामिल है।”

आगे कहा, “कंपनी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह जांच में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कंपनी टिप्पणी करने से बचती है।”

रिपोर्ट के अनुसार ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ 20 अक्टूबर को पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मां-बेटी की जोड़ी को 22 अक्टूबर को पहले दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों 24 अक्टूबर को आगे की पूछताछ के लिए पेश होंगी।

–आईएएनएस

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

admin

Read Previous

दिल्ली-एनसीआर में आज से लागू किए गए ग्रैप-2 प्रतिबंध, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां

Read Next

कैथल : पराली जलानों वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com