बिहार में ‘मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण’ योजना शुरू, 9 से 14 साल की बालिकाओं को लगाया टीका

पटना । बिहार की राजधानी पटना में रविवार को ‘मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण’ योजना की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शिरकत की। इस दौरान लड़कियों को टीके भी लगाए गए।

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि आज से ‘मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण’ योजना शुरू हुई है। इसका उद्देश्य, महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाना है। बच्चेदानी के मुख पर महिलाओं को जो कैंसर होता है, उसके बचाव के लिए यह टीका दिया जाता है।

उन्होंने कहा, “बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने 9 से 14 साल की लड़कियों को यह टीका मुफ्त में लगाने का निर्णय किया है। इस योजना पर इस साल लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मैं अपने राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस योजना को मंजूरी दी है।”

मंगल पांडेय ने आगे कहा, “हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि हम लोग को नर और मानव सेवा करनी है। इस योजना के तहत हम पीएम मोदी की सोच को जमीन पर उतार रहे हैं और यह योजना आज पांच जिलों में शुरू हुई है। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, सीवान, नालंदा और पूर्णिया शामिल हैं। अगले एक महीने में पूरे राज्य में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। यह एक विशेष प्रकार का टीका है। हम लोग सभी को प्रशिक्षण देकर यह कार्य पूरा करेंगे। धीरे-धीरे इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।”

बता दें कि ‘मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना’ के तहत महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 साल की बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण का लाभ मिलेगा।

–आईएएनएस

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों...

पटना : कोचिंग संस्थान में झड़प मामला, फैसल खान की अंतरिम सुरक्षा 3 जुलाई तक बढ़ी

पटना । बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

admin

Read Previous

सीएम योगी ने जीरो पावर्टी का लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश, डिजिटल टेक्नोलॉजी बनेगी मददगार

Read Next

नाबालिग से बलात्कार और हत्या : कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीड़िता का पोस्टमार्टम कराने का दिया आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com