एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव आज, समझें नंबर गेम का गणित

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर 1 बजे होगा। चुनाव को लेकर एमसीडी कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किया गया है।

स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की भूमिका मेयर शैली ओबेरॉय के बजाय एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र यादव निभाएंगे।

नगर निगम एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव पिछले डेढ़ साल से किसी न किसी कारण से टलता रहा है। 26 सितंबर को ही चुनाव कराया जाना था, लेकिन मेयर शैली ओबेरॉय ने इसे पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। हालांकि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर को आदेश देकर बीती रात (गुरुवार) 10 बजे से पहले चुनाव हर हाल में कराने का आदेश दिया था।

बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी निगम की सबसे पावरफुल बॉडी है। एमसीडी की ओर सभी अहम परियोजनाओं का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी ही करती है। इसलिए, सभी दल चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव उनसके पक्ष में हो। एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिसमें से 17 सदस्य चुन लिए गए हैं। इनमें से भाजपा के 9 और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य हैं।

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव 26 सितंबर को होना था। लेकिन, चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने पाले में कर लिया और कांग्रेस के नौ एमसीडी पार्षदों ने चुनाव में भाग न लेने का फैसला लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी संख्या बल के लिहाज से कमजोर दिखाई दे रही थी। इसके बाद मेयर ने चुनाव को पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। इस बीच उप राज्यपाल के आदेश के बाद शुक्रवार (27 सितंबर ) को चुनाव कराने का फैसला लिया गया।

बता दें कि एमसीडी में 250 पार्षद हैं, जो स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव करेंगे। 250 में से एक पार्षद इस्तीफा दे चुका है, जिसके चलते एमसीडी सदस्यों की संख्या 249 है। कांग्रेस के इस चुनाव से दूरी बना दी है। इसलिए, अब 240 पार्षद ही वोट करेंगे। यानि की 18वें सदस्य का चुनाव जीतने के लिए 121 वोट निर्णायक हो गया।

–आईएएनएस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

तेहरान । पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि देश के बंदरगाह होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे या गुजरने वाले जहाजों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और...

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

सियोल । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने...

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

ब्यूनस आयर्स । दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस...

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि...

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

admin

Read Previous

सोमी अली ने सोनू निगम को बताया ‘सोशियोपैथ’ और ‘गिरगिट’

Read Next

आरआरटीएस नमो भारत के लिए एनसीआरटीसी ने बर्लिन में जीते दो पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com