कोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछ

कोलकाता । कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले सप्ताह जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के सिलसिले में सीबीआई ने एजेंसी के साल्ट लेक कार्यालय में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की।

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि घोष को गिरफ्तार किया गया है या उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह घटनाक्रम घोष के कलकत्ता उच्च न्यायालय में पुलिस सुरक्षा की मांग करने के कुछ घंटों बाद हुआ। हालांकि, अदालत ने उन्हें मामले में उचित याचिका दायर करने का निर्देश दिया। अब इस पर सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद से वे फिलहाल छुट्टी पर हैं। घोष ने सोमवार को आर.जी. कर के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें अगले आदेश तक राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज का प्रमुख नियुक्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार को आर.जी. कर के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही घोष को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सीएनएमसीएच) का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया। इस पर सीएनएमसीएच के मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूत्रों ने बताया, ”घोष के खिलाफ मुख्य आरोप यह है कि 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर का शव मिलने के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज नहीं कराई। इस बारे में कोई शिकायत नहीं की, इसलिए पुलिस को शुरू में ‘अप्राकृतिक मौत’ का मामला दर्ज करना पड़ा।”

मंगलवार को कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने मामले से निपटने में अस्पताल प्राधिकारियों की भूमिका पर भी कई सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा, ”प्रिंसिपल वहां काम करने वाले सभी डॉक्टरों का संरक्षक है, अगर वह कोई सहानुभूति नहीं दिखाते हैं, तो कौन दिखाएगा? उन्हें घर पर रहना चाहिए, और कहीं काम नहीं करना चाहिए। अगर प्रिंसिपल ने ‘नैतिक जिम्मेदारी’ का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है, तो यह काफी गंभीर मामला है कि उन्हें 12 घंटे के भीतर दूसरी नियुक्ति दे दी गई। उन्हें लंबी छुट्टी पर जाने दें, अन्यथा हम आदेश पारित करेंगे।”

इसके तुरंत बाद, विवादास्पद डॉक्टर ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को 15 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया।

–आईएएनएस

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

admin

Read Previous

मैं एक निष्पक्ष और भावुक अभिनेता हूं : केके मेनन

Read Next

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में ‘नारी शक्ति फोरम’ का प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com