मां के साथ-साथ देशवासियों को समर्पित है यह पदक : हॉकी टीम प्लेयर सुमित

सोनीपत । पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने के लिए मिला। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सुमित भी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। भारतीय हॉकी टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले सुमित का मंगलवार सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

अपने स्वागत के मौके पर सुमित ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है। हम कांस्य पदक मैच के अंतिम मिनटों में केवल यही सोच रहे थे कि हमें बस डिफेंस करना है और मेडल जीतना है। मेडल जीतने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। पूरा शहर, गांव स्वागत कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह पदक पूरे देशवासियों और मेरी मां को समर्पित है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरा जीवन काफी मुश्किल और संघर्ष से भरा रहा है। इस दौरान मेरे कोच ने माता-पिता का किरदार निभाकर मेरी बहुत मदद की। गांव के सीनियर लोगों का काफी सहयोग मिला। अब हमने बैक टू बैक दो ओलंपिक मेडल जीते है।”

ओलंपिक मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के अगले टारगेट पर सुमित ने कहा, “अगले ओलंपिक में मेडल जीतना हमारा लक्ष्य है। फिलहाल हमारा अगला फोकस एशियन चैंपियनशिप पर है। इसके लिए कैंप आयोजित होने जा रहा है। कैम्प में हम पेरिस ओलंपिक में मिले सबक पर काम करेंगे। हमें फारवर्ड लाइन पर भी काम करना है।”

सुमित ने कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं यह कहूंगा कि डरना नहीं चाहिए, चाहे कैसा भी मौका आए। क्वार्टर फाइनल में हमारी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दे दिया था, लेकिन हम बिना डरे साहस के साथ आगे बढ़े।”

सुमित ने विनेश फोगाट को साहसी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि आज देश को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “विनेश के खिलाफ एक कठोर फैसला आया है। मैं 10-12 साल से विनेश फोगाट को देख रहा हूं। अगर उनके पक्ष में फैसला आता है, तो भारत को एक और मेडल मिल जाएगा। पूरे देश को विनेश के साथ खड़ा होना चाहिए।”

भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। इससे पहले हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 2-3 से हार गई थी। भारत अपने पूल बी मैच में सिर्फ एक मैच बेल्जियम से हारा था। भारत ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को पुरुष हॉकी में ओलंपिक में 52 साल बाद मात दी थी। कुल मिलाकर, पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

भारतीय कंपनियों ने जुलाई में की 8.4 अरब डॉलर वैल्यू की 195 डील : रिपोर्ट

Read Next

मेरी असली ताकत एक्टिंग में नहीं, बल्कि कहानियां कहने में है : सलीम खान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com