राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

जयपुर । राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव की समस्या से प्रदेश के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “लोग अपनी सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखें। इस दौरान नदी, तालाब में नहाने से बचें। जलभराव जैसी जगहों पर बच्चे न जाएं। बिजली के पोल, तारों से दूरी बनाए रखें।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में अब भी मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या हुई है। लगातार हो रही बारिश और जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बांधों में भी लगातार पानी बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की रक्षा भी करें।

उन्होंने कहा कि बारिश का दौर अभी राजस्थान में आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग जो चेतावनी दे रहा है, उसे गंभीरता से लिया जाए।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में जहां 14 अगस्त से 15 अगस्त के बीच मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

वायनाड भूस्खलन : 150 लापता लोगों की तलाश जारी

Read Next

हर गांव में जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो : सीएम योगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com