अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही, 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू । अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। रविवार को 1,112 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि 1,112 श्रद्धालुओं का जत्था दो सुरक्षा काफिलों में सुबह 3:25 बजे भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया, “इनमें से 11 वाहनों का पहला काफिला 204 यात्रियों को लेकर उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि 39 वाहनों का दूसरा काफिला 908 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।”

गांदरबल जिले के काव चेरवान गांव में सुबह बादल फट गया। इस कारण श्रीनगर से बालटाल आधार शिविर जाने वाला मार्ग बंद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। जब तक यात्रियों का काफिला गांदरबल जिले में पहुंचेगा, तब तक बालटाल आधार शिविर और आगे लद्दाख क्षेत्र तक राजमार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

पुलिस और सीएपीएफ समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल जम्मू से लेकर दोनों आधार शिविरों तक 350 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।

इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पारगमन शिविरों, आधार शिविरों और गुफा मंदिर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना ​​है कि यह बर्फ की संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है।

यह गुफा कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से या फिर उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं।

पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। जिससे बाबा बर्फानी तक पहुंचने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं। दूसरा मार्ग बालटाल का है। ये 14 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग का चयन करने वाले लोग ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं।

उत्तरी कश्मीर मार्ग पर बालटाल और दक्षिण कश्मीर मार्ग पर चंदनवाड़ी में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 को शुरू हुई थी। यह 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी।

–आईएएनएस

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

admin

Read Previous

सागर में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

Read Next

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट्स की बौछार, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com