भारत का ग्रोथ रेट अमेरिका, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस जैसे विकसित देशों से कहीं अधिक : जेपी नड्डा

नई दिल्ली । राज्यसभा में बजट पर बोलते हुए नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि हम वर्ल्ड इकोनॉमी में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं। भारत का ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत है, जो अमेरिका, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस जैसे विकसित देशों से कहीं अधिक है। एक समय पर भारत में 92 प्रतिशत मोबाइल विदेश से आयात होते थे। आज स्थिति यह है कि 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्टील उत्पादन में हम विश्व में नंबर दो पर आ गए हैं। विश्व में हम तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मार्केट बन गए हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि जेब में पैसा आया है, इसलिए खरीद बढ़ी है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की जानकारी देते हुए बताया कि पहले मेट्रो जहां देशभर के केवल पांच शहरों में थी, अब 20 शहरों में आ चुकी है। 2014 में देशभर में केवल 74 एयरपोर्ट्स थे, आज इनकी संख्या बढ़कर 149 हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री पहले भी रह चुका हूं, आज भी हूं और आज मुझे यह बताते हुए गर्व होता है कि अब देशभर में 706 मेडिकल कॉलेज हैं। यहां अंडर ग्रेजुएट सीट 1.8 लाख से अधिक हो चुकी है। आईआईटी की संख्या 16 से 23 हो गई है। आईआईएम 20 हो गई हैं। देश में पहले हाईवे 12 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से बनते थे, आज 28 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से बन रहे हैं। पहले यह साधारण शब्दावली थी कि कितना कैश में दोगे, कितना चेक में दोगे। कितना ऊपर से दोगे, कितना नीचे से दोगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी औपचारिक अर्थव्यवस्था बढ़ी है। जन धन योजना के तहत आज 50 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुला है। टैक्स कलेक्शन वर्ष 2014 में 6.3 लाख करोड़ था, वह आज 23.37 लाख करोड़ पहुंच गया है। जीएसटी का कलेक्शन 20.18 लाख करोड़ पहुंचा है। वित्तीय घाटा 5.6 प्रतिशत पर है। इसका फायदा होता है, बिग टिकट प्रोग्राम। यह बिग टिकट प्रोग्राम होता है, लोगों को अधिक फायदा पहुंचाना।

उन्होंने आयुष्मान भारत को विश्व का सबसे बड़ा हेल्थ प्रोग्राम बताते हुए कहा कि इसके तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक का सालाना हेल्थ कवर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आ गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। करोड़ों लोगों को नए बिजली कनेक्शन दिए गए। हम लोगों ने पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे। सिर्फ, ‘जल जीवन मिशन’ से ही लगभग दो करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 3.24 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। 2,000 हजार रुपए की 17 इंस्टॉलमेंट में किसानों को राशि दी गई है। हर तीन महीने में इस योजना के तहत किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : सीआईआई सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

Read Next

भाजपा फैला रही नफरत, देश में अघोषित आपातकाल : गोविंद सिंह डोटासरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com