हरियाणा के खिलाड़ी का अव्वल प्रदर्शन हमारी खेल नीति का परिणाम : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक । हरियाणा के झज्जर जिले के छोटे से गांव गोरिया की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता है। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में रवाना होने से पहले मनु भाकर ने उनसे भेंट कर कहा था कि वह पदक जरूर लेकर लौटेगी। अभी मनु भाकर के और भी इवेंट बाकी हैं और उनसे ओर भी पदक की उम्मीद है। हरियाणा से दूसरे खेलों के लिए गए खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पदक लेकर लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बनाई गई खेल नीति का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी अव्वल प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी सरकार में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में हरियाणा पहले नंबर पर रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान ‘पदक लाओ पद पाओ’ की नीति खिलाड़ियों के लिए बनाई गई थी और कई खिलाड़ियों को अच्छे पदों पर नौकरी भी दी थी।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार नॉन परफॉर्मिंग है। यह सरकार ना तो यह प्रदेश में विकास कर रही है और ना ही कुछ खिलाड़ियों के लिए कर रही है। गांव में स्टेडियम की हालत खस्ता है और खिलाड़ियों को सुविधा की कमी है।

खेलो इंडिया में केंद्र सरकार द्वारा कम बजट दिए जाने पर हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि यह बजट खिलाड़ियों के लिए नाकाफी है। मोदी सरकार को चाहिए कि हरियाणा को खेलो इंडिया के लिए अच्छा बजट आवंटित करे। हरियाणा को अच्छा बजट देना चाहिए ताकि खेल क्षेत्र में और ज्यादा बच्चे आगे निकल पाए।

‘हरियाणा मांगे हिसाब’ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कांग्रेस हरियाणा में हर जगह जाकर हिसाब मांग रही है लेकिन सरकार के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। इन्होंने प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ किया ही नहीं। प्रदेश की जनता मन बना चुकी है और आने वाली सरकार प्रदेश में कांग्रेस की होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बलवान माजरा और रोहतक के युवा जिला अध्यक्ष अमित माजरा समेत आधा दर्जन लोगों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन कराई।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

हिंदुस्तान के युवाओं व किसानों के लिए मोदी सरकार ने तैयार किया चक्रव्यूह : राहुल गांधी

Read Next

लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com