10 साल पहले 11वें पायदान पर रही भारत की अर्थव्यवस्था, अब 5वें नंबर पर: कंगना रनौत

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बजट और केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रमुखता से अपने विचार रखे। कंगना ने कहा कि दस साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो अब 5वें नंबर पर आ चुकी है।

कंगना ने अपने भाषण की शुरुआत नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि ”मैं पहली बार हिमाचल की मंडी सीट से सांसद के रूप में चुनकर संसद पहुंची हूं। मुझे इस बात का एहसास है कि 18वीं लोकसभा कोई आम लोकसभा नहीं है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर पिछले 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है मैं उन्हें बधाई देती हूं।”

”भारत की जनता ने स्थिर और सहज सरकार को चुना है। वह भी बधाई के पात्र हैं। 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो अब 5वें नंबर पर आ चुकी है। यह अब तेजी के साथ तीसरे नंबर पर जा रही है।”

कंगना ने बजट 2024 पर बोलते हुए कहा कि मैं इस बजट का स्वागत करती हूं। यह बजट सभी वर्गों को शक्ति प्रदान करेगा। इस बजट से हमारी अर्थव्यवस्था को तीव्रता मिलेगी। इस बजट से हम 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के करीब पहुंचेगे।

कंगना ने हिमाचल में कांग्रेस सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा, ”पिछले साल हिमाचल में एक बहुत बड़ा प्राकृतिक संकट आया था, जिसकी वजह से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। प्रदेश अभी भी उस त्रासदी से बाहर नहीं आ सका है, जिसकी मूल वजह वहां की कांग्रेस सरकार है। उनकी भ्रष्टाचार नीतियों की वजह से लोग आपदा के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाए हैं।”

”मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हिमाचल के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा की। जितना काम हिमाचल में बीते 10 सालों में हुआ है, उतना भारत की आजादी के 60 साल तक नहीं हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल में ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हिमाचल में सड़कों का निर्माण करवाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारे क्षेत्र को एम्स, ट्रिपल आईटी आईआईएम जैसी वैश्विक संस्थान दी। प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन मिली है।”

उन्होंने आगे कहा कि ”केंद्र सरकार ने हिमाचल को साढ़े तीन हजार करोड़ की लागत का हाईवे दिया है, जिसमें 5 से ज्यादा टर्नल और 37 से ज्यादा ब्रिज शामिल हैं। प्रदेश को वैश्विक स्तर की इन्फ्रास्ट्रक्चर मिली है। 9 किमी की अटल टनल विश्व की सबसे बड़ी टनल है। 11 हजार करोड़ के हाइडल प्रोजेक्ट हिमाचल को दिए है, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला और आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।”

कंगना रनौत ने 6 मिनट 44 सेकंड के अपने पहले भाषण के अंत में महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ”जब मैं लोकसभा में आई थी, तो महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल के मंडी क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल को लाभ पहुंचेगा।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Read Next

बराक और मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस को दिया यूएस राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com