विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 670 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। तीन सप्ताह में इसमें 18 अरब डॉलर से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो इसका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। विदेश मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स में 2.58 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 588.05 अरब डॉलर पर रहा।

सोने का भंडार बढ़ाने की रिजर्व बैंक की जारी कोशिशों के बीच देश का स्वर्ण भंडार 1.33 अरब डॉलर बढ़ा और 59.99 अरब डॉलर दर्ज किया गया। एसडीआर 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर रहा। जबकि, आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 4.61 अरब डॉलर पर स्थिर रही।

इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 9.7 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि हुई थी। 5 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़ा था।

इस प्रकार तीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 18.86 अरब डॉलर बढ़ चुका है।

विदेशी मुद्रा भंडार देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण संकेतक है। आरबीआई से पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा होने से जरूरत पड़ने पर वह रुपये का समर्थन दे सकता है। साथ ही विदेशी कर्ज की किस्तों और बढ़ते आयात का भुगतान करना आसान होता है।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

चीन का विकास विश्व और भारत के लिए एक अवसर है : वांग वन

Read Next

10 साल पहले 11वें पायदान पर रही भारत की अर्थव्यवस्था, अब 5वें नंबर पर: कंगना रनौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com