रूस के क्रास्नोयार्स्क में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों की सहायता के लिए मुंबई से दूसरा विमान रवाना

मॉस्को । मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के तीन वरिष्ठ अधिकारी और एक दुभाषिया रूस के क्रास्नोयार्स्क पहुंचे जहां सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के विमान के यात्री रुके हुए हैं। गुरुवार रात साइबेरियाई शहर में तकनीकी खराबी के चलते विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई थी।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “भारतीय दूतावास की टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हवाई अड्डे और सुरक्षा अधिकारियों और रूसी विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रही है। टीम यहां तब तक रहेगी जब तक एयर इंडिया का एक दूसरा विमान यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले नहीं जाता।”

इस बीच, मुंबई से क्रास्नोयार्स्क के लिए एक फ्लाइट रवाना हो चुकी है, और शुक्रवार शाम को रूसी शहर में लैंड करेगी।

एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “क्रू और सुरक्षाकर्मियों सहित एयर इंडिया की एक टीम विमान में मौजूद है, जो यात्रियों और क्रास्नोयार्स्क के कर्मचारियों को हर तरह की सहायता प्रदान करेगी।”

इसमें यह भी कहा गया है कि फेरी विमान में सभी यात्रियों के लिए पर्याप्त भोजन के अलावा आवश्यक सामान भी है और सभी यात्रियों और क्रू को जल्द से जल्द रूसी हवाई अड्डे से बाहर निकाल दिया जाएगा।

यात्रियों के परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए एक हॉटलाइन भी स्थापित की गई है।

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-183 को तकनीकी कारणों से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को डायवर्ट कर दिया गया था। इसने गुरुवार आधी रात के आसपास क्रास्नोयार्स्क हवाई अड्डे पर लैंड की।

मॉस्को में भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने यात्रियों को होटल पहुंचाया, सभी आवश्यक सहायता के लिए रूसी अधिकारियों के साथ काम किया, जो पूरी रात इस काम में लगे रहे।

मुंबई से रवाना होने वाली राहत उड़ान के लिए मंजूरी ले ली गई है।

–आईएएनएस

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

admin

Read Previous

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग में दुकानों पर मालिकों को नाम लिखने का आदेश जारी

Read Next

हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे का खर्च उठाएगी असम सरकार, जेएमएम ने खड़े किए थे सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com