सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार बंद, निफ्टी 24,300 के ऊपर

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। बाजार के मुख्य सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 80,392 और 24,401 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। लेकिन, ऊपरी स्तरों पर बाजार टिकने में विफल हुआ।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 62 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 80,049 और निफ्टी 15 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,302 पर था। यह पहली बार है जब सेंसेक्स 80,000 के ऊपर बंद हुआ है।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 325 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,618 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,792 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी और पीएसई हरे निशान और फिन सर्विस एवं एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई का दबाव कम होने और 10 वर्ष के बॉन्ड की यील्ड नीचे जाने के कारण आईटी और फार्मा में खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकारी खर्च बढ़ने के कारण कॉरपोरेट आय में उछाल आ सकता है। इससे प्रीमियम वैल्यूएशन को सहारा मिल रहा है।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

admin

Read Previous

झारखंड में राज्यपाल ने हेमंत को दिया सरकार बनाने का न्योता, 7 जुलाई को शपथ ग्रहण

Read Next

दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर पहुंची टीम इंडिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com