भारत को अगले पांच साल में मिलेंगे 150 से ज्यादा नए यूनिकॉर्न : रिपोर्ट

नई दिल्ली । अगले 3 से 5 साल में 31 शहरों के 152 भारतीय स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकते हैं। फिलहाल इनकी संख्या 67 है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।

एएसके प्राइवेट वेल्थ हारून इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 में बताया गया है कि 2024 में भारत में 67 यूनिकॉर्न, 46 गजेल्स और 106 चीता हैं। वहीं, 2023 में 68 यूनिकॉर्न, 51 गजेल्स और 96 चीता थे।

रिपोर्ट के अनुसार, यूनिकॉर्न का मतलब उन स्टार्टअप से है जो 2000 के बाद स्थापित हुए हैं और उनका वैल्यूएशन एक अरब डॉलर है। गजेल्स का मतलब उन स्टार्टअप से है जो अगले तीन वर्षों में यूनिकॉर्न बन सकते हैं। वहीं, चीता का मतलब उन स्टार्टअप से है, जो अगले पांच वर्षों में यूनिकॉर्न बन सकते हैं।

फिनटेक सेक्टर में सबसे ज्यादा आठ गजेल्स हैं। इसके बाद एसएएएस में छह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और एडटेक में पांच-पांच गजेल्स हैं।

इंडेक्स में गजेल्स में शीर्ष पर ऐडटेक स्टार्टअप लीप स्कॉलर, फिनटेक स्टार्टअप मनी व्यू और एग्रीटेक स्टार्टअप कंट्री डिलाइट को जगह दी गई है। इसके बाद एग्रीटेक स्टार्टअप निंजाकार्ट और एसएएएस स्टार्टअप मोएंगेज को जगह दी गई है।

हारून इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर, अनस रहमान जुनैद ने कहा कि इस साल इंडेक्स में कुछ कंपनियों ने बड़ी छलांग लगाई है। ट्रैवल कंपनी इक्सिगो जो पहले एक चीता था, 2022 में हमने उम्मीद जताई थी कि यह अगले पांच वर्षों में यूनिकॉर्न बन जाएगी, लेकिन इस कंपनी ने गजेल्स के स्टेटस को पीछे छोड़ते हुए सीधा आईपीओ ला दिया।

उन्होंने आगे कहा कि जैप्टो, पोर्टर और इनक्रेड फाइनेंस ने यूनिकॉर्न स्टेट्स हासिल किया है। वहीं, 10 चीता ने गजेल्स का स्टेटस हासिल किया है, जो कि भारतीय स्टार्टअप कल्चर की मजबूती और प्रभाव को दिखाता है।

–आईएएनएस

केंद्र ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने वाली रिपोर्ट्स को खारिज किया, कहा-ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद, देश में...

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई...

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

मुंबई । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना...

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप...

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ रुपए के टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली । भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड...

एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।...

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए एग्जिट विंडो खोली; मिलेगा 200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो सोमवार खोल दी है और इससे निवेशकों को...

सीईआरसी के पावर मार्केट पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आईईएक्स के शेयर करीब 7 प्रतिशत फिसले

नई दिल्ली । इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) के शेयर सोमवार को करीब 7 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) की ओर से पावर मार्केट पर...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

दिग्गज निवेशक ‘रे डालियो’ की चेतावनी, मध्य पूर्व में तनाव पिछले विश्व युद्ध के शुरुआती चरण जैसा

नई दिल्ली । अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक व्यापक, परस्पर जुड़े हुए...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

admin

Read Previous

अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल

Read Next

नीट पर देश में कई जगहों पर कांग्रेस व छात्रों का प्रदर्शन, डीयू नहीं पहुंचे शिक्षा मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com